Page Loader
'रामायण' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बना दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो

'रामायण' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बना दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो

Apr 30, 2020
08:20 pm

क्या है खबर?

कुछ समय पहले ही रामानंद सागर की 'रामायण' का प्रसारण फिर से दूरदर्शन पर किया जाने लगा है। लॉकडाउन के कारण घरों में बैठे लोगों की मांग पर इसे दोबारा प्रसारित करने का फैसला लिया गया। इसके बाद से ही इसे दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर यह शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर दिन यह नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। अब इस शो की TRP ने इतिहास रच दिया है।

TRP

एक ही दिन में इतने लोगों ने देखा शो

प्रसार भारती ने अपने एक ट्वीट में बताया कि रामायण ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला एंटरटेनमेंट प्रोग्राम बन गया है। 'रामायण' के 16 अप्रैल के एपिसोड को 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर यह दुनिया में एक दिन में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया। इससे पहले प्रसार भारती के CEO शशि शेखर ने कहा था कि यह शो एंटरटेनमेंट कैटेगरी में टॉप पर है।

ट्विटर पोस्ट

प्रसार भर्ती ने ट्वीट कर दी जानकारी

लोकप्रियता

हर दिन बढ़ती जा रही है TRP

'रामायण' के शुरुआती एपिसोड की TRP की जानकारी BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इस शो के पहले ही एपिसोड को 3.4 करोड़ लोगों ने देखा था, जबकि उसी दिन शाम तक यह आंकड़ा बढ़कर 4.5 करोड़ लोगों तक जा पहुंचा। इसके बाद से ही यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अगले दिन सुबह इसे चार करोड़ लोगों ने देखा जबकि शाम को 5.1 करोड़ लोगों ने देखा।

सर्वे

इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला शो बना

कुछ दिन पहले ही याहू इंडिया द्वारा एक लिस्ट जारी की गई थी। इस सर्वे में बताया गया था लॉकडाउन में किन चीजों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इसमें एंटरटेनमेंट कैटगरी में 'रामायण' का नाम सबसे ऊपर था। जिसे लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया है। जब से इस शो को रिलीज किया गया है तभी से यह शो अपने नाम कोई न कोई नया रिकॉर्ड कर रहा है।

प्रसारण

हर दिन इस समय होता 'रामायण' का प्रसारण

गौरतलब है कि 'रामायण' का प्रसारण हर दिन सुबह 9 से 10 बजे और राम को 9 से 10 तक किया जाता है। इसमें अरुण गोविल भगवान राम, दीपिका चिखलिया माता सीता, सुनील लहरी लक्ष्मण, दारा सिंह हनुमान और अरविंद त्रिवेदी रावण का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। अब एक बार फिर से इस शो और इससे जुड़े सभी पात्रों पर चर्चा शुरु हो गई है। पहली बार 'रामायण' का प्रसारण 1987 से 1988 तक किया गया था।