NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? नहीं बनने वाली थी 'उत्तर रामायण', फिर प्रधानमंत्री ऑफिस से आया फोन
    अगली खबर
    क्या आप जानते हैं? नहीं बनने वाली थी 'उत्तर रामायण', फिर प्रधानमंत्री ऑफिस से आया फोन

    क्या आप जानते हैं? नहीं बनने वाली थी 'उत्तर रामायण', फिर प्रधानमंत्री ऑफिस से आया फोन

    लेखन भावना साहनी
    May 05, 2020
    09:09 am

    क्या है खबर?

    लॉकडाउन की वजह से रामानंद सागर की 'रामायण' का प्रसारण एक बार फिर से किया गया।

    कमाल की बात तो यह है कि 90 के दशक की तरह आज भी लोगों ने उतना ही पसंद किया।

    'रामायण' खत्म होने के बाद दूरदर्शन पर 'उत्तर रामायण' का प्रसारण किया गया था, जिसे लव कुश कांड भी कहा जाता है।

    इसमें लव कुश की कहानी को दर्शकों के सामने पेश किया गया।

    आइए इससे जुड़ा एक किस्सा जानते हैं।

    किस्सा

    PMO से आया रामानंद सागर को कॉल

    अब इस सीरियल का भी एक ऐसा किस्सा सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

    शायद ही किसी को पता होगा कि रामानंद सागर 'रामायण' के बाद लव कुश कांड पर शो नहीं बनाना चाहते थे।

    हालांकि, इसी को लेकर एक दिन उनके पास प्रधानमंत्री ऑफिस से कॉल आया। जिसकी वजह से उन्हें लव कुश पर एक बार फिर से विचार करना पड़ा।

    इस बात का खुलासा खुद रामानंद सागर के बेटे ने किया है।

    खुलासा

    रामानंद सागर के बेटे ने किया खुलासा

    एक इंटरव्यू में रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने कहा था कि उनके पिता भगवान राम के भक्त थे। जब उन्होंने जाना कि भगवान राम द्वारा सीता का त्याग लंका में रहने की वजह से किया गया था, तो वह इसे मानने से इंकार करने लगे।

    इसी वजह से वह इसके आगे की कहानी और लव कुश कांड नहीं बनाना चाहते थे।

    रामानंदर सागर ने दूरदर्शन से भी कह दिया था कि वह इससे आगे का भाग नहीं बनाएंगे।

    फैसला

    रामानंद सागर को बदलना पड़ा फैसला

    पूरा देश आगे की कहानी का इंतजार कर रहा था। वाल्मिकी समाज ने भी रामानंद सागर से आगे के एपिसोड बनाने के लिए कहना शुरु कर दिया।

    उनका कहना था कि वाल्मिकी उनके भगवान हैं और उन्हें आगे का भाग दिखाना होगा।

    इसके बाद रामानंद सागर को PMO से भी कॉल्स आने लगे। उनका भी यही कहना था कि वह लव कुश कांड को पर्दे पर पेश करें।

    इसके बाद आखिरकार रामानंद को अपना फैसला बदलकर यह शो बनाना पड़ा।

    जानकारी

    वाल्मिकी एपिसोड में नहीं है लव कुश का जिक्र

    गौरतलब है कि रामानंद सागर आगे की कहानी बनाने को तैयार तो हुए, लेकिन उन्होंने चैनल से सीता वनवास के एपिसोड में कुछ बदलाव करने की इजाजत भी मांगी।

    राम भक्त होने के नाते रामानंद सागर इस बात पर भरोसा नहीं कर पाए कि सीता त्याग का कारण भगवान राम ही थे।

    इसके अलावा आपको बता दें कि वाल्मिकी वाली रामायण में भी लव कुश कांड का कोई हिस्सा बताया ही नहीं गया है।

    रिकॉर्ड

    'रामायण' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    हाल ही में 'रामायण' ने TRP के मामले में इतिहास रच दिया है।

    कुछ समय पहले ही प्रसार भारती ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि 'रामायण' के 16 अप्रैल के एपिसोड को 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था।

    इन्हीं आंकड़ों के आधार पर यह पूरी दुनिया में एक दिन में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया।

    प्रसार भारती के CEO शशि शेखर ने कहा था कि यह शो एंटरटेनमेंट कैटेगरी में टॉप पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी शो
    मनोरंजन
    रामानंद सागर

    ताज़ा खबरें

    आईपैड के लिए जल्द आ सकता है इंस्टाग्राम ऐप, मेटा कर रही तैयारी मेटा
    ग्लेन मैक्सवेल की ओर से वनडे क्रिकेट में बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    होंडा ने मई में बेचे 4.65 लाख दोपहिया वाहन, जानिए आंकड़े  होंडा
    शेयर बाजार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, गिरावट की क्या है वजह? शेयर बाजार समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है 'कहो न प्यार है' का नाम, जानिए कारण मनोरंजन
    कनिका कपूर ने पहली बार आरोपों पर दी सफाई, कहा- मैंने कोई पार्टी होस्ट नहीं की इंस्टाग्राम
    क्या बच्चों के सामने सिगरेट पी रहे थे ऋतिक? अभिनेता ने दिया जवाब मनोरंजन
    लॉकडाउन के कारण 'थलाइवी' के मेकर्स उठा रहे हैं भारी नुकसान, तोड़ना पड़ सकता है सेट मनोरंजन

    टीवी शो

    अरहान खान पर डिजाइनर का आरोप, अब तक नहीं लौटाए बिग बॉस में पहने कपड़े-जूते मनोरंजन
    'मुझसे शादी करोगे' को लेकर आंचल खुराना का खुलासा, कहा- स्वंयवर जैसा कुछ था ही नहीं मनोरंजन
    घर बैठे दोस्तों की याद आ रही है? ये वेब सीरीज देंगी आपके दिल को राहत बॉलीवुड समाचार
    कोरोना वायरस के बीच इन शानदार हिन्दी वेबसीरीज के साथ करें अपना टाइम पास अमेजॉन प्राइम

    मनोरंजन

    सुभाष घई बनाएंगे 'खलनायक' और 'कालीचरण' का सीक्वल, लॉकडाउन में ही पूरी की स्क्रिप्ट बॉलीवुड समाचार
    राणा दग्गुबती ने की 'स्टार वॉर्स' की 'बाहुबली' से तुलना, कही ये बातें बॉलीवुड समाचार
    कोरोना के बाद भी कनिका कपूर को झेलनी होंगी मुश्किलें, अब पुलिस ने थमाया कानूनी नोटिस बॉलीवुड समाचार
    अपनी बायोपिक में रणबीर कपूर संग इन अभिनेत्रियों को देखने चाहते हैं अनूप जलोटा बॉलीवुड समाचार

    रामानंद सागर

    टीवी पर फिर देख पाएंगे 'रामायण', लॉकडाउन के कारण लिया गया फैसला दूरदर्शन
    पहले ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे बने दर्शकों के 'भगवान राम' दूरदर्शन
    'रामायण' पर कविता कौशिक ने किया विवादित ट्वीट, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- गिरफ्तार करो इसे बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन की वजह से फिर से लौटे 90 के दशक के ये सुपरहिट सीरियल्स शाहरुख खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025