NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेता राम कपूर ने खरीदी एक करोड़ 83 लाख रुपये की पोर्श कार
    अगली खबर
    अभिनेता राम कपूर ने खरीदी एक करोड़ 83 लाख रुपये की पोर्श कार
    राम कपूर ने खरीदी कीमती पोर्श कार

    अभिनेता राम कपूर ने खरीदी एक करोड़ 83 लाख रुपये की पोर्श कार

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 14, 2021
    06:01 pm

    क्या है खबर?

    राम कपूर छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेताओं की सूची में शामिल हैं। टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से राम को बेशुमार लोकप्रियता हासिल हुई थी।

    उन्होंने अपने अभिनय की बदौलत दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि राम ने एक करोड़ 83 लाख रुपये की कीमती पोर्श कार खरीदी है। यह दुनिया की सबसे शानदार कारों में से एक है, जिसे अप्रैल 2019 में लॉन्च किया गया था।

    जानकारी

    पोर्श इंडिया ने शेयर की जानकारी

    राम हाल ही में शानदार कार पोर्श के मालिक बने हैं। पोर्श इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए यह जानकारी साझा की है।

    पोर्श इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'राम और उनकी नई 911 करेरा एस (Porsche 911 carrera S) को हेल्लो कहिए, जिसे पोर्श मुंबई की तरह से डिलीवर किया गया है। अभिनेता का पोर्श परिवार में स्वागत है और हम आने वाले दिनों में उनके रोमांचकारी सफर की कामना करते हैं।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए पोर्श इंडिया का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by porsche_in on July 14, 2021 at 2:35 pm IST

    सूचना

    राम को मिल रही हैं शुभकामनाएं

    सोशल मीडिया पर पोर्श का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। राम को नई कार खरीदने के लिए प्रशंसकों की तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसकी कीमत और फीचर को लेकर भी चर्चा हो रही है।

    पोर्श की वेबसाइट के मुताबिक, कार की कीमत एक करोड़ 83 लाख रुपये है। चार सीटों वाली इस कार का लुक काफी आकर्षक है।

    राम ने ब्लू कलर की कार खरीदी है, जो एक लग्जरी स्पोर्ट्स कार की श्रेणी में आती है।

    जानकारी

    बाइक चलाने के शौकीन हैं राम

    अभिनेता राम को बाइक चलाने का भी शौक है। उनके पास एक हार्ले डेविडसन बाइक है और वह अक्सर इसके साथ नजर आते हैं।

    वर्तमान में राम के सितारे बुलंदियों पर हैं, जबकि मौजूदा हालात में कई टीवी हस्तियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा है।

    हाल ही में सीरियल 'नामकरण' की अभिनेत्री अनाया सोनी ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक मदद मांगी थी। कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री शगुफ्ता अली ने अपनी वित्तीय संकट की बात कबूली थी।

    वर्कफ्रंट

    आखिरी बार अभिषेक की 'द बिग बुल' में दिखे थे राम

    राम को आखिरी बार अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल' में देखा गया था, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। फिल्म में राम एक वकील की भूमिका में दिखे थे।

    उन्हें 'घर एक मंदिर' और 'कसम से' जैसे चर्चित टीवी शो में देखा गया है। उन्होंने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'करले तू भी मोहब्बत' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया था।

    वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'उड़ान' और 'एजेंट विनोद' जैसी फिल्मों में दिखे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    मुंबई

    तलाक के बाद मिनिषा लांबा को हुआ प्यार, बोलीं- एक शख्स के साथ रिश्ते में हूं बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार गुप्ता की एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं सलमान खान बॉलीवुड समाचार
    टीवी अभिनेत्री विंध्या तिवारी 'द कन्वर्जन' से करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू बॉलीवुड समाचार
    दिनेश विजान की वेब सीरीज 'चुजपा' से डिजिटल डेब्यू करेंगे अभिनेता वरुण शर्मा बॉलीवुड समाचार

    इंस्टाग्राम

    नहीं दिखेंगे भद्दे इंस्टाग्राम मेसेज, शब्द और इमोजी ब्लॉक करने का विकल्प मिला सोशल मीडिया
    भारतीय यूजर्स को इंस्टाग्राम रील्स में दिखेंगे ऐड, मिलेगा शॉपिंग बटन फेसबुक
    आमिर खान के नक्शे-कदम पर अभिनेत्री वरीना हुसैन, छोड़ा सोशल मीडिया आमिर खान
    इंस्टाग्राम लाइव के दौरान बंद कर सकते हैं ऑडियो और वीडियो, नया फीचर सोशल मीडिया

    बॉलीवुड समाचार

    संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी' के लिए सोनाक्षी सिन्हा को किया गया साइन संजय लीला भंसाली
    सीरीज 'बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग' का निर्देशन करेंगे कुणाल देशमुख और रिभु दासगुप्ता नेटफ्लिक्स
    फरहान अख्तर को ऑफर हुई थी 'रंग दे बसंती', राकेश ओमप्रकाश ने किया खुलासा मनोरंजन
    'अतरंगी रे' के बाद आनंद एल राय की फिल्म 'नखरेवाली' में दिखेंगी सारा अली खान अक्षय कुमार

    सोशल मीडिया

    व्हाट्सऐप में हाई-क्वॉलिटी वीडियोज भेजना होगा आसान, मिलेंगे नए विकल्प व्हाट्सऐप
    आमिर खान और किरण राव का हुआ तलाक, आपसी सहमति से हुए अलग बॉलीवुड समाचार
    नए IT नियमों के हिसाब से फेसबुक ने हटाए तीन करोड़ पोस्ट, सौंपी कंप्लायंस रिपोर्ट फेसबुक
    कंगना ने पासपोर्ट मामले में कोर्ट से छुपाए तथ्य? जावेद ने याचिका दायर कर किया दावा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025