राम कपूर के विवादित बोल पड़े महंगे, 'लॉक अप' पर ऐसे दी सफाई
राम कपूर हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप' में नजर आए, लेकिन यह एंट्री बिना किसी विवाद के नहीं थी।
दरअसल, उन्हें अपनी वेब सीरीज 'मिस्त्री' के प्रमोशन से हटा दिया गया था। इसकी वजह वे टिप्पणियां थीं, जिन्हें कई लोगों ने अनुचित बताया।
शो में होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने उनसे इस बारे में सवाल किए, लेकिन राम ने अपनी बात पर कायम रहते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर पहले ही सफाई दे चुके हैं।
जियो हॉटस्टार ने राम की जगह मोना को क्यों उतारा?
'मिस्त्री' के प्रमोशन के दौरान, राम पर आरोप लगे थे कि उन्होंने एक पुरुष सहकर्मी को किस करने के बारे में मजाक किया और उनके बैकग्राउंड को लेकर भी कुछ टिप्पणियां कीं।
उन्होंने एक महिला क्रू मेंबर के कपड़ों पर भी टिप्पणी की, जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई। जब इस मामले पर औपचारिक शिकायतें दर्ज हुईं, तो जियो हॉटस्टार ने काम के माहौल में सम्मान बनाए रखने के लिए इंटरव्यू के लिए राम की जगह मोना सिंह को ले लिया।
इसके अलावा, उनके एक पुराने इंटीमेट सीन को लेकर की गई टिप्पणियों की भी चर्चा थीं, लेकिन बाद में निर्माता एकता कपूर ने साफ किया कि वे टिप्पणियां राम के लिए नहीं थी।