Page Loader
'कल्कि 2898 AD' में नजर आएंगे राम गोपाल वर्मा, निभाएंगे मेहमान भूमिका
'कल्कि 2898 AD' में नजर आएंगे राम गोपाल वर्मा

'कल्कि 2898 AD' में नजर आएंगे राम गोपाल वर्मा, निभाएंगे मेहमान भूमिका

Jun 25, 2024
05:20 pm

क्या है खबर?

नाग अश्विन के निर्देशन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी। प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म इस साल की बहुचर्चित फिल्म में से एक है। अब खबर है कि 'कल्कि 2898 AD' में निर्माता राम गोपाल वर्मा मेहमान की भूमिका में नजर आएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक एसएस राजामौली और अभिनेता विजय देवरकोंडा भी इस फिल्म में दिखाई देंगे।

कल्कि

27 जून को रिलीज होगी फिल्म 

'कल्कि 2898 AD' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जो आगामी 27 जून को खत्म हो जाएगा। रिलीज से पहले यह फिल्म उपलब्धियां भी हासिल करने लगी है। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म उत्तरी अमेरिका में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने टिकटों के महंगे दाम होने के बावजूद निर्माताओं ने पहले दिन की बिक्री से 25.03 करोड़ की कमाई की। यह उत्तरी अमेरिका में इस आंकड़े तक सबसे तेज पहुंचने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

ट्विटर पोस्ट

'कल्कि 2898 AD' का नया पोस्टर जारी