'रामायण' से 10 गुना ज्यादा कमाएगी 'रामायण 2'? राम गोपाल वर्मा ने की भविष्यवाणी
क्या है खबर?
फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने नमित मल्होत्रा की 'रामायण' के बजट पर राय पेश की। उनका दावा है कि फिल्म के पहले भाग को बनाने में 800 करोड़ रुपये से भी कम का खर्च आया। एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने अनुमान लगाया कि 'रामायण 2' पहले भाग की तुलना में 10 गुना ज्यादा कमाई कर सकती है। उन्होंने नमित की व्यावसायिक रणनीति की तारीफ करते हुए उन्हें बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्म निर्माताओं में से एक बताया।
राम गोपाल
पहली फिल्म ही कर देगी दोनों भागों के निवेश की भरपाई- वर्मा
वर्मा के मुताबिक, पहली फिल्म की थिएटर से होने वाली कमाई, दोनों भागों में किए गए निवेश की भरपाई करने के लिए काफी हो सकती है।
इस फिल्म के बजट को लेकर पहले से काफी चर्चा होती आई है, जिस पर वर्मा ने दावा किया कि पहले भाग की वास्तविक प्रोडक्शन लागत बताई जा रही रकम से काफी कम है।
उन्होंने लिखा, 'मुझे पता चला है कि पार्ट 1 की वास्तविक लागत 800 से थोड़ी कम है।'
कमाई
नमित बना सकते हैं अपना खुद का 'पुष्पक विमान'- वर्मा
'रामायण' के निर्माताओं ने बताया है कि इसका बजट 4,000 करोड़ रुपये आया है। हालांकि, वर्मा का दवा कुछ और ही इशारा करता है।
निर्माता ने लिखा, 'नमित 'रामायण' की कमाई से अपना खुद का 'पुष्पक विमान' बना सकते हैं और अनगिनत असाधारण प्रोजेक्ट में बेहिसाब पैसा लगा सकते हैं।'
उनका मानना है कि अगर 'KGF 2' ने 'KGF 1' के मुकाबले 5 गुना ज्यादा कमाई की थी तो 'रामायण 2' पहले भाग के मुकाबले 10 गुना ज्यादा कमाई करेगी।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Even for the best of my films she din’t do this , but my mother has been buying tickets of @malhotra_namit ‘s #Ramayana for the servants , watch men etc in the building complex she lives , and inspite of this kind of euphoria leading it to breaking all box office records and…
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) November 15, 2026