LOADING...
निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने 'सरकार 4' पर लगाई मुहर, बताया कब होगी शुरू
'सरकार 4' पर काम शुरू करेंगे राम गोपाल वर्मा

निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने 'सरकार 4' पर लगाई मुहर, बताया कब होगी शुरू

Mar 13, 2026
07:37 pm

क्या है खबर?

निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपनी चर्चित राजनीतिक क्राइम-थ्रिलर फ्रैंचाइजी 'सरकार' की चौथी किस्त पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। 13 मार्च को रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल उद्घाटन दिवस के मौके पर उन्होंने यह जानकारी साझा की। निर्देशक इस समारोह में अपनी कल्ट-क्लासिक फिल्म 'शिवा' की स्क्रीनिंग के लिए शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान बातचीत में उन्होंने बताया कि वह 'सरकार 4' की शूटिंग अगले महीने से शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

बयान

राम गोपाल वर्मा ने 'सरकार 4' पर दिया बयान

कार्यक्रम में बोलते हुए निर्देशक ने कहा, "मैं 'सरकार 4' भी बना रहा हूं। लेकिन मेरे इस बयान के बाद, आपको यह पुरानी कहावत भी याद रखनी चाहिए कि किसी चीज की असलियत उसके इस्तेमाल से ही पता चलती है। इसलिए, मैं यह फिल्म करूं या न करूं, यह तो साल के अंत में ही पता चलेगा।" 'सरकार 4' के अलावा, उन्होंने बताया कि वह सिंडिकेट नामक एक अन्य फिल्म पर भी काम कर रहे हैं।

फिल्म

यहां जानिए 'सरकार' फ्रैंचाइजी के बारे में

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अभिनीत 'सरकार' महाराष्ट्र के सामाजिक-राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक राजनीतिक-क्राइम फिल्म है। इस फ्रैंचाइजी की पहली किस्त 'सरकार' 2005 में रिलीज हुई थी। 2008 में राम गोपल इसकी दूसरी किस्त 'सरकार राज' लेकर आए थे, जबकि 2017 में 'सरकार 3' रिलीज हुई थी। अमिताभ और अभिषेक के अलावा, मनोज बाजपेयी, केके मेनन, कैटरीना कैफ, अमित साध, यामी गौतम और सुप्रिया पाठक जैसे सितारे इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं।

Advertisement