राम चरण और जाह्नवी कपूर का जलवा, इस दिन टीवी पर आ रही 'पेड्डी'
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' का रविवार, 11 अक्टूबर को शाम 5 बजे तेलुगू टीवी पर पहली बार वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। बुची बाबू सना के निर्देशन और सुकुमार की लिखी कहानी पर बनी ये स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म गन्ने के खेतों में काम करने वाले मजदूरों के संघर्ष, सपनों और मुश्किलों को दर्शाती है। फिल्म में खेल और दमदार एक्शन के साथ-साथ एक भावनात्मक पहलू भी देखने को मिलेगा।
रहमान के संगीत से सजी स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा
फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, शिव राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का शानदार संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है, जिसका सिग्नेचर स्टाइल एक्शन सीन को और असरदार बनाने के साथ-साथ भावुक दृश्यों में भी जान फूंक देता है। अगर आपको जुनून से भरी स्पोर्ट्स कहानियां और बेहतरीन संगीत पसंद है, तो ये फिल्म आपकी रविवार की शाम को यादगार बना सकती है।