LOADING...
राम चरण की 'पेड्‌डी' ने दुनियाभर में कमाए 100 करोड़, पत्नी उपासना ने यूं मनाया जश्न
उपासना कोनिडेला का केक काटते हुए वीडियो वायरल

राम चरण की 'पेड्‌डी' ने दुनियाभर में कमाए 100 करोड़, पत्नी उपासना ने यूं मनाया जश्न

Jun 05, 2026
12:23 pm

क्या है खबर?

तेलुगु सुपरस्टार राम चरण की पैन-इंडिया फिल्म 'पेड्‌डी' ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली और सकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद, फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग की। भारत में कमाई 50 करोड़ रुपये के पार हो चुकी है, जबकि दुनियाभर में इसने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। फिल्म को मिल रही शानदार सफलता के बीच, राम चरण की पत्नी और उद्यमी उपासना कोनिडेला का जश्न मनाते हुए एक वीडियो आया है।

वीडियो

उपासना कोनिडेला ने केक काटकर मनाया 'पेड्‌डी' की सफलता का जश्न

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में, उपसाना अपने घर से साधारण लुक में बाहर निकलती हैं। उन्होंने गुलाबी रंग का सलवार-कुर्ता पहन रखा है। वह हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन करती हैं और केक काटती हैं, जिस पर 'पेड्‌डी' का पोस्टर बना हुआ है। साथ में ब्लॉकबस्टर लिखा है। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित, राम चरण की 'पेड्‌डी' एक स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा है। इसमें जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी मौजूद हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement