LOADING...
'पेड्‌डी' की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, पहले दिन कमाई 50 कराेड़ रुपये के पार
'पेड्‌डी' ने पहले दिन कर डाली धुआंधार कमाई

'पेड्‌डी' की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, पहले दिन कमाई 50 कराेड़ रुपये के पार

Jun 05, 2026
09:37 am

क्या है खबर?

राम चरण की फिल्म 'पेड्‌डी' का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। 4 जून को फिल्म ने आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले ही दिन इसकी गरज से बॉक्स ऑफिस थर्रा उठा। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में 50 करोड़ के क्लब में शानदार प्रवेश किया। वहीं दुनियाभर में कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। इस तूफानी कमाई ने निर्माताओं और फैंस को बेहद उत्साहित कर दिया है।

कलेक्शन

'पेड्‌डी' ने प्रीमियर शो और ओपनिंग डे कलेक्शन से निर्माताओं को किया मालामाल

सैकनिल्क के मुताबिक, 'पेड्‌डी' के 3 जून को प्रीमियर शो आयोजित हुए थे। इन शो की बदौलत फिल्म ने 847 शोज के जरिए 18.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 4 जून को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले दिन 51 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म ने प्रीमियर शो और ओपनिंग कलेक्शन के साथ 69.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। अब इसकी नजर 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर होगी।

रिकॉर्ड

राम चरण के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

राम चरण ने पहले दिन ओपनिंग करने वाली कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इनमें रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (30 करोड़) और सनी देओल की 'गदर 2' (40.10 करोड़) शामिल है। 'RRR' (223 करोड़ रुपये) के बाद, 'पेड्‌डी' दुनियाभर में 112.49 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के साथ अभिनेता के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनर बन गई है। बता दें, 'पेड्‌डी' एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है, जिसमें जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु, बोमन ईरानी, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी हैं।

Advertisement