LOADING...
राम चरण और उपासना ने पहली बार दिखाया बेटी कारा का चेहरा, दिल हार बैठे प्रशंसक
राम चरण और उपासना ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा

राम चरण और उपासना ने पहली बार दिखाया बेटी कारा का चेहरा, दिल हार बैठे प्रशंसक

Jun 20, 2026
07:16 pm

क्या है खबर?

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला के फैंस के लिए आखिरकार वो बड़ा दिन आ ही गया है, जिसका उन्हें सालों से इंतजार था। लंबे समय के सस्पेंस और प्रशंसकों की मांग पूरी करते हुए इस मशहूर स्टार कपल ने पहली बार अपनी लाडली बेटी क्लिन कारा का चेहरा दुनिया को दिखाया है। जैसे ही कारा की पहली झलक सोशल मीडिया पर आई, फैंस उस पर प्यार बरसाने से खुद को रोक नहीं पाए।

तस्वीर

क्लिन कारा को फैंस ने बताया नन्ही राजुकमारी

राम चरण और उपासना 3 बच्चों के माता-पिता हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी 'क्लिन कारा' 20 जून को 3 साल की हो गई है। इस खास मौके पर दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो साझा करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे क्लिन कारा, हमारी अनमोल लाडली।' राम चरण के फैंस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार हमारी नन्ही राजकुमारी का चेहरा दिख गया। हैप्पी बर्थडे बेटा।' एक कमेंट है, 'बिल्कुल राजकुमारी जैसी है कारा।'

Advertisement