आमिर खान के ट्रेनर ने राम चरण को सिखाए कुश्ती के दांव, 'पेड्डी' में मचेगा असली एक्शन का तहलका
मनोरंजन
अपनी नई फिल्म 'पेड्डी' के लिए राम चरण ने जमकर पसीना बहाया है। उन्होंने कुश्ती के खास दावं-पेच उसी कोच से सीखे हें, जो आमिर खान को उनकी फिल्म 'दंगल' के लिए तैयार कर चुके हें।
फिल्म के ट्रेलर में राम का किरदार कुश्ती और क्रिकेट जैसे कई खेलों में अपना जोहर दिखाते हुए दिख रहा है। खास बात यह है कि पर्दे पर ये सब कुछ बेहद असली लग रहा है।
'पेड्डी' 4 जून को होगी रिलीज
फिल्म में वास्तविकता लाने के लिए, निर्माताओं ने तेलंगाना के असली पहलवानों को सेट पर बुलाया। इसके साथ ही, सभी कलाकारों को खेलों का खास प्रशिक्षण भी दिया गया।
फिल्म के सिनेमेटोग्राफर आर. रथनावेलु ने राम की लगन और मेहनत की खूब तारीफ है।
इस फिल्म में जाह्नवी कपूर अहम भूमिका निभा रही हें और उनके साथ कई दिग्गज कलाकार भी हें। यह फिल्म 4 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।