बंपर कमाई के बाद 'पेड्डी' में जोड़े गए 6 मिनट के नए दृश्य
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। फिल्म में करीब 6 मिनट का नया फुटेज जोड़ा जाएगा, जो गुरुवार से सिनेमाघरों में दिखाई देगा।
फिल्म के निर्माताओं ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'पेड्डी का अनुभव कल से और बेहतर हो जाएगा, इसमें 5 मिनट 56 सेकंड के नए दृश्य जोड़े जाएंगे।'
यह फिल्म 4 जून को रिलीज हुई थी और इसे अभी सिर्फ 2 हफ्ते ही हुए हैं। ऐसे में अगर आपने इसे अब तक नहीं देखा है या फिल्म का बढ़ा हुआ वर्जन देखना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है।
'पेड्डी' ने रिलीज के 2 हफ्तों में कमाए इतने करोड़ रुपये
भले ही फिल्म को मिली-जुली समीक्षाएं मिली हैं, लेकिन 'पेड्डी' ने 2 हफ्ते में पूरे देश से 267.75 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। बढ़े हुए वर्जन के साथ अब टिकटों के दाम भी सामान्य हो जाएंगे।
आंध्र प्रदेश में यह फिल्म खासकर काफी पसंद की गई है। ऐसे में, ये नए दृश्य दर्शकों को एक बार फिर सिनेमाघरों की ओर खींच सकते हैं।