राम चरण की 'पेड्डी' अब बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम, 26वें दिन महज कमाए इतने करोड़
राम चरण की स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' ने पहले हफ्ते में तो जबरदस्त कमाई की थी, लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई में भारी गिरावट देखी जा रही है।
पहले हफ्ते के बाद से फिल्म की रोज की कमाई तेजी से गिर रही है। सोमवार को फिल्म ने 38 लाख रुपये से भी कम की कमाई की, जो अब तक की सबसे कम रही।
फिल्म की कुल कमाई भारत में 240.48 करोड़ और दुनिया भर में 336.85 करोड़ रुपये हो गई है। हालांकि, इसकी ज्यादातर कमाई शुरुआती दौर में ही हुई थी।
क्यों मांगी 'पेड्डी' के निर्देशक माफी?
फिल्म 'पेड्डी' को राम और जाह्नवी कपूर के किरदारों के बीच एक गैर-सहमति वाले दृश्य की वजह से सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी।
सोशल मीडिया पर इसका विरोध काफी तेजी से शुरू हो गया, जिसके बाद निर्देशक बुची बाबू सन्ना ने माफी मांगी और बताया कि दर्शकों की चिंताओं को दूर करने के लिए फिल्म में कुछ बदलाव किए गए हैं।
फिल्म में शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।