राम चरण-उपासना का 5 एकड़ का सपनों का आशियाना हुआ तैयार, जल्द ही होगा गृहप्रवेश
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने हैदराबाद के पास चेवेला-मोकिला में अपना 5 एकड़ का फार्महाउस पूरा कर लिया है।
उन्होंने कई साल पहले शहर के शोरगुल से दूर एक शांत जगह बनाने के लिए यह जमीन ली थी। अब उनका फार्महाउस पूरी तरह से तैयार है और जल्द ही गृहप्रवेश होने वाला है।
क्या है राम और उपासना के फार्म हाउस में खास?
यह फार्महाउस सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि सुविधाओं के लिए भी खास है। इसमें ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए भी योजना बनाई गई है और इसके इंटीरियर को आमिर और हामिदा शर्मा ने डिजाइन किया है, ताकि यह मॉडर्न होने के साथ-साथ बेहद आरामदायक भी लगे।
प्राइवेसी को सबसे ज्यादा अहमियत दी गई है, इसीलिए इसके लेआउट से लेकर इस्तेमाल होने वाले हर सामान तक, हर बारीकी पर खास ध्यान दिया गया है।
यह कपल एक ऐसी जगह चाहता था, जहां वे परिवार के साथ खुशनुमा पल बिता सकें और अकेले में सुकून भी महसूस कर सकें।