राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' ने मचाया तहलका, रिलीज से पहले ही बटोर लिए 35 करोड़
मनोरंजन
राम चरण और जाह्नवी कपूर की एक्शन से भरी फिल्म 'पेड्डी' ने रिलीज से पहले ही धमाल मचा दिया है। गुरुवार को सिनेमाघरों में आने से पहले ही इस फिल्म ने दुनियाभर से 35 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं।
यह फिल्म तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है और पूरे भारत में कुल 4,248 शोज में दिखाई जाएगी।
'पेड्डी' के तेलुगू वर्जन के बिके 28 लाख से ज्यादा टिकट
टिकट बिक्री के मामले में तेलुगू वर्जन सबसे आगे है, जिसकी अब तक 28 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। विजयवाड़ा और हैदराबाद जैसे शहरों में 61% और 56% ऑक्यूपेंसी रेट दिख रही है, वहीं मुंबई और दिल्ली NCR में दर्शक अभी शांत हैं।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला। एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर राम के पास पहुंच गया, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग, खासकर जाह्नवी काफी हैरान रह गए।