आकांक्षा चमोला के तलाक के खुलासे पर राखी सावंत ने दी प्रतिक्रिया, कह दिया 'झूठी'
क्या है खबर?
रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' के पहले एपिसोड ने 27 जून को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी। फैंस उस वक्त हैरान रह गए जब शो में प्रतियोगी बनकर आईं अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वह और उनके पति गौरव खन्ना एक-दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस खुलासे पर आश्चर्य व्यक्त किया, जबकि कुछ ने इसे महज पब्लिसिटी स्टंट बताया। इस बीच, राखी सावंत ने अपनी प्रतिक्रिया देकर हलचल मचा दी है।
वीडियो
राखी की प्रतिक्रिया ने खींच लिया सबका ध्यान
नेटफ्लिक्स ने 'लॉकअप 2' से आकांक्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें वह अपने पति गौरव के साथ अलगाव की बात कर रही हैं। इस वीडियो ने लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया, लेकिन उससे ज्यादा हलचल राखी की प्रतिक्रिया ने मचा दी। उन्होंने वीडियो के कमेंट सेक्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा, "झूठी"। साथ में हंसने वाला इमोजी भी लगाया। बस फिर क्या उन लोगों का माथा भी घूम गया जो आकांक्षा के खुलासे से दुखी थे।
खुलासा
पति गौरव से अलग रहने की बात स्वीकारी
आकांक्षा ने शो में रितेश देशमुख और फराह खान के सामने स्वीकारा कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। उन्होंने आपसी सहमति से तलाक लेने की सोची है। फैंस को खटक रहा है कि दिसंबर, 2025 में आकांक्षा 'बिग बॉस 20' में आई थीं, जिस वक्त गौरव शो में मौजूद थे। दोनों की नजदीकियां भी कैमरे में कैप्चर हुई थीं। लोगों को लगता है कि आकांक्षा ने सिर्फ अटेंशन के लिए यह झूठ बोला है।