LOADING...
आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना की 10 साल पुरानी शादी टूटी, पहले अफवाह बताया; अब सच कबूला
आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना ले रहे तलाक

आकांक्षा चमोला-गौरव खन्ना की 10 साल पुरानी शादी टूटी, पहले अफवाह बताया; अब सच कबूला

Jun 28, 2026
11:39 am

क्या है खबर?

सिर्फ 2 महीने पहले जिन खबरों को अफवाह बताकर खारिज कर दिया गया था, आज उन पर सच्चाई की मुहर लग गई है। 'अनुपमा' से लोकप्रिय हुए अभिनेता और 'बिग बॉस 19' के विजेता गौरव खन्ना व उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला आखिरकार अपनी शादी के 10 साल बाद अलग होने जा रहे हैं। खुद आकांक्षा ने रियलिटी शो 'लॉक अप' में अपने तलाक की खबरों पर मोहर लगाते हुए कहा कि दोनों 1 साल से अलग रह रहे हैं।

पुष्टि

आकांक्षा ने यूं लगाई तलाक की खबरों पर मोहर

टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के पहले ही एपिसोड में बताया कि वो और उनके पति गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। ये उन्होंने उस वक्त कुबूल किया, जब शो के नियमों के मुताबिक आकांक्षा से उनका एक राज बताने के लिए कहा गया। उनकी इस अनपेक्षित बात को सुनकर वहां मौजूद दर्शक और शो के होस्ट फराह खान व रितेश देशमुख दंग रह गए।

अलगाव की वजह

"गौरव और मेरे बीच कड़वाहट नहीं, बस हमारा भविष्य अलग है"

आकांक्षा ने ये भी साफ किया कि अलग होने के फैसले के बावजूद उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने बताया कि उनके और गौरव के बीच रिश्ते खराब नहीं हैं और वे आज भी एक-दूसरे से बात करते हैं। बस लाइफ पार्टनर के तौर पर अब वे एक-दूसरे के अनुकूल नहीं हैं, क्योंकि दोनों अपने भविष्य को बहुत अलग तरह से देखते हैं और बदकिस्मती से उनका वो भविष्य एक-दूसरे के साथ नहीं है।

Advertisement

शादी

कब हुई थी गौरव-आकांक्षा की शादी?

गौरव और आकांक्षा की शादी 24 नवंबर, 2016 को गौरव के होमटाउन कानपुर में हुई थी, जिसका जश्न 3 दिनों तक बड़े ही धूमधाम से चला था।रितेश देशमुख शादी के बाद इतने सालों तक दोनों हमेशा सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे का साथ देते और अपने करियर के बड़े मुकामों पर एक-दूसरे की हौसलाअफजाई करते नजर आते थे। आकांक्षा 'बिग बॉस 19' के फैमिली वीक के दौरान भी गौरव का समर्थन करने शो में शामिल हुई थीं।

Advertisement