क्या 'कृष 4' के लिए ऋतिक रोशन ने की 500 करोड़ रुपये की मांग? पिता राकेश ने बताया सच
मनोरंजन
राकेश रोशन ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि ऋतिक रोशन ने अपनी आने वाली फिल्म 'कृष 4' के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट मांगा है।
उन्होंने साफ कहा कि यह सब बकवास है। राकेश ने यह भी पक्का किया कि फिल्म पर काम जारी है।
खास बात यह है कि इस बार ऋतिक इस सुपरहीरो सीरीज की कमान खुद संभालेंगे और इसे निर्देशक करेंगे।
राकेश का खुलासा
राकेश ने समझाया कि बड़ी फिल्मों को बनाने में वक्त लगता है। ऋतिक के नए प्रोडक्शन हाउस के चलते 'कृष 4' के काम में थोड़ी धीमी रफ्तार आई है।
इन खबरों पर भी उन्होंने बात की कि यशराज फिल्म्स 'कृष 4' का बजट 350 करोड़ रुपये के अंदर रखना चाहता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके, ऋतिक और निर्माता आदित्य चोपड़ा के बीच किसी तरह का कोई मतभेद या तनाव नहीं है। सभी मिलकर दर्शकों के लिए कुछ बेहद खास बनाने में जुटे हुए हैं।