राकेश बेदी ने घोला 'धुरंधर' में हास्य, फिल्म के बारे में बात करते हुए कही ये बात
अभिनेता राकेश बेदी ने 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी की पटकथा को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाया है। उन्होंने साफ कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इस फिल्म की पटकथा नहीं लिखी है।
अमृत रत्न 2026 समिट में राकेश ने मजाक में कहा, 'PMO में कोई ऐसा नहीं है, जो इस फिल्म की लाइनें लिख सके।'
राकेश ने बताया कि उन्होंने खुद फिल्म में काफी ह्यूमर डाला है। हालांकि, शुरुआत में निर्देशक आदित्य धर इस बात को लेकर हिचक रहे थे।
उनका मानना था कि कॉमिक राहत से जासूसी कहानी की गंभीरता कम हो जाएगी, लेकिन राकेश को लगा कि हास्य का पुट इसे और भी मजेदार बना देगा।
रणवीर की 'धुरंधर' अब स्ट्रीमिंग पर है उपलब्ध
रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी पाकिस्तान में एक गुप्त मिशन की कहानी दिखाती है। इसमें जासूसी वाले एक्शन के साथ-साथ कई अनपेक्षित मोड़ भी देखने को मिलते हैं।
इस सीरीज की पहली फिल्म 5 दिसंबर, 2025 को आई थी और इसका सीक्वल 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुआ था।
अगर आपने अभी तक इन्हें नहीं देखा है, तो ये दोनों फिल्में अब दुनिया भर में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं।