LOADING...
राजपाल यादव बोले- सौरभ द्विवेदी मेरे छोटे भाई, कृपया उनकी आलोचना न करें
राजपाल यादव ने सौरभ द्विवेदी का समर्थन किया

राजपाल यादव बोले- सौरभ द्विवेदी मेरे छोटे भाई, कृपया उनकी आलोचना न करें

Apr 07, 2026
04:12 pm

क्या है खबर?

राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर जनता से आग्रह किया है कि वह सौरभ द्विवेदी की आलोचना न करें। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि सौरभ उनके छोटे भाई जैसे हैं। वह उनसे प्यार करते हैं। कृपया उन्हें दुख न पहुंचाएं। दरअसल, मामला चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 से जुड़ा है, जिसका हिस्सा राजपाल बने थे। कार्यक्रम के दौरान, सौरभ ने अभिनता पर उनके वित्तीय कर्ज को लेकर तंज कसा था जिसके लिए वह लोगों के निशाने पर हैं।

बचाव

राजपाल ने विवाद पर अपना रुख स्पष्ट किया

राजपाल ने वीडियो में कहा, "नमस्कार, कुछ दिन पहले मुझे चेतक स्क्रीन अवार्ड्स में शामिल होने का सौभाग्य मिला। एक नाटक के दौरान, मैं सौरभ द्विवेदी और जाकिर खान के साथ विश्व अर्थव्यवस्था, युद्ध और आम लोगों के नजरिए पर बातचीत कर रहा था। दोनों मेरे भाई जैसे हैं। सौरभ ने तो शो के दौरान दर्शकों से तालियां भी बजवाईं। कृपया उनकी आलोचना न करें। अगर आप उन्हें दुख पहुंचाएंगे, तो मुझे भी दुख होगा।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

प्रतिक्रया

राजपाल के वीडियो से लोग हुए खफा

उधर वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'भाई थोड़ा तो इंतजार कर ले, सलमान सर ने तुम्हारे लिए स्टैंड लिया..और तुमने वीडियो बना दी...दुखद।' दरअसल, कुछ घंटे पहले ही सलमान खान ने राजपाल का समर्थन करते हुए एक पोस्ट साझा किया था। पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने पुरस्कार समारोह के दौरान राजपाल पर उनके कर्ज को लेकर तंज कसा गया था। उन्होंने कहा था, 'डॉलर-रुपया कितना भी ऊपर-नीचे हो आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं।'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए सलमान खान का ट्वीट

Advertisement