राजपाल यादव रिहाई के बाद बोले- पूरा देश मेरे साथ, जवाब देने के लिए तैयार हूं
क्या है खबर?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है। अपनी रिहाई की सारी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अभिनेता मीडियाकर्मियों के सामने आए और सार्वजनिक रूप से बयान दिया है। उन्होंने सबसे पहले अदालत को राहत देने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद कहा कि अगर उनके कोई ऊपर है, तो वह उसका जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
बयान
राजपाल यादव ने देश की जनता को समर्थन देने के लिए धन्यवाद कहा
ANI को दिए संक्षिप्त इंटरव्यू में, राजपाल ने कहा, "मैं कहना चाहूंगा कि मुझे 2027 में बॉलीवुड में 30 साल पूरे हो जाएंगे। पूरे देश का, दुनिया का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा तभी तो मैं 200-250 फिल्में कर पाया। पूरे देश की जनता मेरे साथ थी। पिछले 10 साल में कोर्ट ने जहां-जहां आदेश दिए मैं वहां हाजिर रहा। आगे भी रहूंगा। अगर मेरे खिलाफ कोई आरोप हैं, तो मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद, हाई कोर्ट"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#WATCH | Delhi: Actor Rajpal Yadav from Tihar Jail after he was granted interim bail in a cheque bounce case by the High Court
— ANI (@ANI) February 17, 2026
He says, "I will complete 30 years in Bollywood in Mumbai in 2027. People from all over the country, children, old and young, are with me... The way the… pic.twitter.com/Zg1sYtzB0q
सुनवाई
18 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
अदालत ने 16 फरवरी को मामले की सुनवाई की थी। शिकायतकर्ता को 1.5 करोड़ रुपये जमा कराने के बाद राजपाल को अंतरिम जमानत दी थी। हालांकि यह राहत उन्हें 18 फरवरी तक के लिए दी गई है। दरअसल, अभिनेता ने शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी। बता दें, राजपाल ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था। उनपर 9 करोड़ का कर्ज मामला चल रहा है।