NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर अल्लाहबादिया को राजपाल यादव ने बताया 'दरिंदा', बोले- ये अपने मां-बाप को भी नहीं छोड़ते
    अगली खबर
    रणवीर अल्लाहबादिया को राजपाल यादव ने बताया 'दरिंदा', बोले- ये अपने मां-बाप को भी नहीं छोड़ते
    रणवीर अल्लाहबादिया पर भड़के राजपाल यादव

    रणवीर अल्लाहबादिया को राजपाल यादव ने बताया 'दरिंदा', बोले- ये अपने मां-बाप को भी नहीं छोड़ते

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 12, 2025
    03:37 pm

    क्या है खबर?

    समय रैना के कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर अल्लाहबादिया को आना महंगा साबित हुआ। उनके एक विवादित कमेंट के कारण उनकी कारण चारों ओर आलोचना हो रही है। रणवीर के खिलाफ शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

    हाल ही में मुकेश खन्ना और कॉमेडियन सुनील पाल ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी।

    अब अभिनेता राजपाल यादव उन पर भड़क गए हैं। उन्होंने उन लोगों को भी लताड़ा, जो इंटरनेट पर ऐसा कंटेंट देखते हैं।

    आइए जानें राजपाल ने क्या कहा।

    नाराजगी

    "कला को इतना घिनौना मत बनाइए"

    जूम से राजपाल बोले, "ऐसे वीडियो देखने में भी शर्म आती है। हमारा देश वो है, जिसकी संस्कृति में माता-पिता की इज्जत करना है। ये सस्ती लोकप्रियता पाने के चक्कर में क्या होता जा रहा है हमारी युवा पीढ़ी को। ऐसे कैसे लोग हैं ये, जो अपने मां-बाप को भी नहीं छोड़ते। इनकी काउंसलिंग होनी बहुत जरूरी है। कला को इतना घिनौना मत बनाइए कि आप जैसे कुछ दरिंदों की वजह से लोगों को कला से नफरत ही हो जाए।"

    नसीहत

    राजपाल बोले- अपने मां-बाप की इज्जत करो

    राजपाल ने कहा, "संभालो अपने आप को। अपने मां-बाप की इज्जत करो। समाज की इज्जत करो। शर्म आती है उन लोगों पर, जो इस तरह के कंटेंट देखते हैं, बनाते हैं और इसका लुत्फ उठाते हैं। युवा पीढ़ी ऐसा कंटेंट बनाकर गिरती जा रही है। शर्म आती है इंटरनेट पर ऐसा कंटेंट देखने पर।"

    राजपाल ने रणवीर और समय रैना को नसीहत देते हुए कहा कि वे माता-पिता, समाज,संस्कृति और राष्ट्र की इज्जत के साथ खिलवाड़ न करें।

    सवाल

    ये कहकर मुश्किलों में फंसे रणवीर

    यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में एक व्यक्ति से सवाल पूछा था कि क्या आप अपने माता-पिता को अपने जीवन के बाकी हिस्से के लिए हर दिन संबंध बनाते हुए देखेंगे या एक बार इसमें शामिल होंगे और इसे हमेशा के लिए रोक देंगे?

    उनके इस सवाल पर लोग भड़के हुए हैं। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर माफी भी मांग ली थी, लेकिन यह विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।

    मुश्किलें

    विवाद के बाद घट रहे रणवीर के फॉलोअर्स

    सोशल मीडिया अगर किसी और आसमान पर पहुंचा देता है, वहीं पलक झपकते उसे धरती पर भी ला देता है।

    जानकारी के मुताबिक, रणवीर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 4,000 फॉलोअर्स कम हो गए हैं। उनके एक और बीयरबाइसेप्स पेज पर भी 4,000 के करीब फॉलोअर्स घट गए हैं। लोग रणवीर के यूट्यूब चैनल को भी अनसब्सक्राइब कर रहे है।

    गायक बी प्राक भी रणवीर के पॉडकास्ट में जाने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने ये रद्द कर दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणवीर अल्लाहबादिया
    राजपाल यादव
    बॉलीवुड समाचार
    वायरल वीडियो

    ताज़ा खबरें

    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन

    रणवीर अल्लाहबादिया

    मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया समुद्र में डूबने से बचे, बोले- मैं बेहोश हो गया था गोवा
    शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने पूछा अश्लील सवाल, भड़के लोग  बॉलीवुड समाचार
    रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज, लगा अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप  बॉलीवुड समाचार
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को दी चेतावनी, जानिए पूरा मामला  यूट्यूब

    राजपाल यादव

    राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा, जानिये क्या है पूरा मामला सेलिब्रिटी गॉसिप
    तिहाड़ जेल में सजा काट रहे राजपाल यादव, कॉमेडी कर कैदियों का किया मनोरंजन बॉलीवुड समाचार
    22 साल के करियर के बाद राजपाल यादव ने बदला अपना नाम, जानिए कारण मुंबई
    क्या आप जानते हैं? राजपाल यादव ने 'तारक मेहता..' में जेठालाल का रोल किया था रिजेक्ट बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    लता मंगेशकर के जीवन से जुड़े अनसुने राज, जिनसे जरूर अनजान होंगे आप लता मंगेशकर
    आमिर खान की कथित गर्लफ्रेंड का नाम है गौरी, क्या बॉलीवुड से है कोई संबंध? आमिर खान
    'लवयापा' से 'बैडएस रविकुमार' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर लें इन फिल्मों का मजा खुशी कपूर
    प्रियंका चाेपड़ा के भाई की शादी, क्यों नजर नहीं आ रहीं परिणीति चोपड़ा? हुआ ये खुलासा प्रियंका चोपड़ा

    वायरल वीडियो

    विराट कोहली संग सिडनी की सड़कों पर टहलती दिखीं अनुष्का शर्मा, मनाया नए साल का जश्न  अनुष्का शर्मा
    'तारक मेहता...' की सोनू बनीं दुल्हन, मंगेतर आदित्य दुबे से रचाई शादी; देखिए पहला वीडियो तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    दिलजीत दोसांझ को हवाई अड्डे पर प्रशंसकों ने घेरा, वीडियो हो रहा वायरल  दिलजीत दोसांझ
    शाहिद कपूर ने 'देवा' के सेट पर 'धन ते नान' गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल शाहिद कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025