दलेर मेहंदी विवाद: राजपाल यादव बोले- कुर्सी आज है कल नहीं, लेकिन कला हमेशा ऊपर रहेगी
क्या है खबर?
उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा मंच पर दिग्गज गायक दलेर मेहंदी की खिंचाई किए जाने के बाद हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार उनके समर्थन में उतर आए हैं। इसी कड़ी में अभिनेता राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दलेर का खुलकर समर्थन किया और स्पष्ट किया कि वो इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इससे पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा और अनुपम खेर ने खुलकर दिलेर मेहंदी का पक्ष लिया था।
फटकार
मंत्री का ऐसा बर्ताव शोभा नहीं देता
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में राजपाल हिंदी में कहते हैं, "कला के एक छात्र के रूप में, मैं आपसे कुछ साझा करना चाहता हूं। जिस तरह से एक सम्मानित मंत्री ने एक ऐसे दिग्गज गायक के खिलाफ दिल को दुखाने वाली बातें कहीं और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिनकी आवाज ने दशकों तक लोगों के दिलों को छुआ है, वो ऐसे पद पर बैठे किसी व्यक्ति के शोभा नहीं देता।"
बचाव
दलेर पाजी शराब नहीं पीते, उनकी तबीयत ठीक नहीं
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में मीका सिंह ने कहा, "ऐसा लगा, जैसे आपने खुद कला को खरीद लिया हो, जिसे खरीदा नहीं जा सकता। कला जीवन है और आपको जीवन का सम्मान करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि दलेर पाजी शराब नहीं पीते। मैंने उनके साथ 'वेलकम टू द जंगल' में काम किया है। उनकी तबीयत ठीक नहीं है और लोग उनके ठीक होने में मदद कर रहे हैं।"
लताड़
गद्दी आ सकती है, लेकिन कला हमेशा ऊपर रहेगी
राजपाल ने मंत्री के फटकार लगाते हुए आगे कहा, "गद्दी आ सकती है और जा सकती है, लेकिन कला हमेशा उच्च स्थान पर रहेगी, इसलिए आपको इसका सम्मान करना चाहिए। भगवान आपका भला करे।"
उत्तराखंड के एक मेले में सांस्कृतिक संध्या के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर दलेर मेहंदी की हालत पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जब वो ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं तो गाएंगे कैसे, जिससे उनके नशे में होने का संकेत मिला।
विवाद
गायक पर क्यों भड़के थे मंत्री?
ANI से बात करते हुए मंत्री सुबोध ने खुलासा किया कि दलेर मेहंदी को नवरात्रि कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे।
उन्होंने कहा कि वो इतने बड़े कलाकार हैं, लेकिन मंच पर वे पूरी तरह असंतुलित लग रहे थे और ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।
पैसे मिलने के बावजूद लाइव न गाकर सिर्फ लिप-सिंक करने पर मंत्री ने दलेर मेहंदी के प्रति मंच पर कड़ी नाराजगी जताई।