Loading...
दलेर मेहंदी विवाद में मंत्री पर भड़के अनुपम खेर- मंच पर बेइज्जत करना जरूरी था क्या?
दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे दलेर मेहंदी

दलेर मेहंदी विवाद में मंत्री पर भड़के अनुपम खेर- मंच पर बेइज्जत करना जरूरी था क्या?

Oct 21, 2026
10:12 am

क्या है खबर?

उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के साथ मंच पर हुए विवाद के बाद दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर गायक दलेर मेहंदी के समर्थन में उतर आए हैं। देर रात जारी एक वीडियो संदेश में अनुपम ने कहा कि जिस तरह से मंच पर एक वरिष्ठ कलाकार के साथ व्यवहार किया गया, उससे वो बेहद व्यथित हैं। पिछले दो-तीन दशकों से दलेर को जानने वाले अनुपम ने मनोरंजन उद्योग के सभी लोगों से गायक के साथ खड़े होने का आग्रह किया है।

बचाव

"मैं दलेर को 30 साल से जानता हूं, वो शराब नहीं पीते"

वीडियो में अनुपम खेर ने स्पष्ट किया कि वो इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी नहीं थे। उन्हें नहीं पता कि वहां क्या हुआ था

हालांकि, दलेर संग अपने लंबे संबंधों का हवाला देते हुए उन्होंने गायक के चरित्र का बचाव किया और कहा, "मैं दलेर मेहंदी को पिछले 20-30 सालों से जानता हूं और जहां तक मुझे पता है, वो शराब नहीं पीते हैं। मेरी जानकारी में वह उन सबसे बेहतरीन इंसानों में से एक हैं, जिनसे मैं कभी मिला हूं।"

प्रोफेशनलिज्म

बीमार होने के बावजूद वादा निभाया- अनुपम

अनुपम ने भी बताया कि उनके साझा मित्र डॉ. जूल के जरिए उन्हें पता चला था कि दलेर मेहंदी पिछले दो-तीन सालों से अस्वस्थ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेहत ठीक न होने के बावजूद गायक का आयोजकों से किया वादा निभाना, उनके पेशेवर अंदाज और लगन को दर्शाता है।

अनुपम ने माना कि प्रस्तुति के दौरान दलेर ने लिप-सिंक किया होगा। वो बोले, "इसके बावजूद दर्शकों के सामने उनके साथ इस तरह का व्यवहार करना बिल्कुल गलत था।"

ADVERTISEMENT

दीहद

"सार्वजनिक मंच पर बेइज्जती गलत, पूरी इंडस्ट्री को उठानी चाहिए आवाज"

अनुपम बोले, "ये भी संभव है कि उन्होंने लिप-सिंक किया हो, लेकिन मुझे इस बात का बुरा लगा कि किसी को भी किसी से इस तरह बात नहीं करनी चाहिए, वो भी सार्वजनिक मंच पर। दलेर जी, मुझे बहुत खेद है, लेकिन मुझे लगता है कि लोगों को इस पर बात करनी चाहिए। हमारी इंडस्ट्री को इस पर आवाज उठानी चाहिए। ये सिर्फ मेरे या मीका जी के भाई होने के नाते उनका बचाव करने का कर्तव्य नहीं है।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अभिनेता का वीडियो

फटकार

मंत्री जी, शिकायत थी तो अकेले में कहते- अनुपम

अनुपम ने सीधे मंत्री सुबोध को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वो परफॉर्मेंस से नाखुश थे तो भी इस मामले को निजी तौर पर और सम्मानजनक तरीके से सुलझाया जा सकता था।

उन्होंने लिखा, 'मंत्री जी, आपको उनकी परफॉर्मेंस को लेकर शिकायतें हो सकती हैं। आप नाराज भी हो सकते हैं, लेकिन क्या वाकई मंच पर सबके सामने उन्हें नीचा दिखाना जरूरी था? इन बातों को निजी तौर पर और सम्मान के साथ भी सुलझाया जा सकता था।'

प्यार और सम्मान

भावुक संदेश के साथ अनुपम ने खत्म की बात

अनुपम खेर ने मेहंदी के लिए एक भावुक संदेश के साथ अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "दलेर जी, आप एक बेहतरीन कलाकार हैं और उतने ही अद्भुत इंसान भी। कृपया अपना ख्याल रखें। ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे। मेरा प्यार और सम्मान हमेशा आपके साथ है।"

ये विवाद टिहरी के कुंजापुरी मेले का वीडियो वायरल होने पर शुरू हुआ, जिसमें मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर दलेर की परफॉर्मेंस का कड़ा विरोध करते और उन्हें रोकते दिखे।

ADVERTISEMENT