LOADING...
राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने वाली खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ये सब मनगढ़ंत कहानियां
राजपाल यादव ने वायरल खबरों को खारिज किया

राजपाल यादव ने कोर्ट में रोने वाली खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ये सब मनगढ़ंत कहानियां

Mar 04, 2026
05:24 pm

क्या है खबर?

तिहाड़ जेल से वापस आने के बाद राजपाल यादव सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हालिया बातचीत के दौरान उन्होंने उन वायरल खबरों पर चुप्पी तोड़ी जिसमें कहा गया था कि आत्मसमर्पण करने के बाद वह कोर्ट में जज के सामने फूट-फूटकर रोए थे। अभिनेता ने इन अफवाहों को "काल्पनिक" और "पूरी तरह से मनगढ़ंत" बताते हुए स्पष्ट किया कि उनके कानूनी मामले वास्तविक हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही ये सारी बातें फर्जी हैं।

बयान

राजपाल बोले- ये सब "अपना धंधा चलाने वाले" लोगों की करतूत 

IANS के साथ बातचीत में, राजपाल ने बताया कि उनके लिए फैलाई गईं ये बातें "अपना धंधा चलाने वाले" लोगों की करतूत हैं। लोगों ने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया, जिन्हें विषय की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने फैंस को स्पष्ट करते हुए आगे कहा, "सोशल मीडिया पर चल रही मनगढ़ंत कहानियों पर विश्वास न करें। राजपाल के चेहरे को देखकर हंसी का ठहाका लग जाना चाहिए; इससे ज्यादा कुछ उम्मीद न करें।"

समर्थन

राजपाल यादव ने लोगों से मिले समर्थन को किया याद

बातचीत के दाैरान अभिनेता ने बताया कि उनके मुश्किल वक्त में सिनेमा जगत के कई लोगों ने उनका समर्थन किया। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उनकी मदद की, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके नाम उजागर नहीं किए गए। बता दें, 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में, दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दी है। इन दिनों वह अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Advertisement