Loading...
बॉलीवुड के इन बड़े सितारों ने काटी है जेल की सजा, सूची देखकर चौंक जाएंगे
राजपाल यादव समेत इन सितारों को भी जाना पड़ा था जेल

बॉलीवुड के इन बड़े सितारों ने काटी है जेल की सजा, सूची देखकर चौंक जाएंगे

Aug 06, 2026
10:45 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में कर्ज न चुकाने और अदालत के आदेशों का पालन न करने के कारण दिल्ली हाईकोर्ट ने जेल की सजा सुनाई थी। इस वजह से वो कुछ महीने जेल में भी रहे। राजपाल अकेले ऐसे अभिनेता नहीं हैं, जो जेल की हवा खा चुके हैं, उनके अलावा और भी कई ऐसे सितारे हैं, जो जेल जा चुके हैं। ऐसे में आइए उनके बारे में जानते हैं।

#1 & #2

संजय दत्त और सलमान खान

साल 1998 में अवैध हथियार (AK-56 राइफल) और ड्रग्स रखने की वजह से संजय दत्त को 6 साल के लिए जेल जाना पड़ा था। हालांकि, उन्हें अच्छे व्यवहार के कारण समय से पहले रिहा कर दिया गया था।

साल 1998 में सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में अलग-अलग समय पर कुल 4 बार और करीब 18 दिनों के लिए जोधपुर सेंट्रल जेल जाना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।

#3 & #4

शाहरुख खान और रिया चक्रवर्ती

साल 1993 में शाहरुख खान ने एक पत्रकार के साथ मारपीट की थी। इस वजह से उन्हें एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उनकी जमानत नाना पाटेकर ने करवाई थी।

रिया चक्रवर्ती का नाम भी इस सूची में शामिल है। उन्हें दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु से जुड़े एक ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने जेल मं 28 दिन बिताए थे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 सूरज पंचोली

सूरज पंचोली को अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के मामले में जून 2013 को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, 22 दिन जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। इसके बाद 2023 में पूरी तरह बरी कर दिया गया था।

ADVERTISEMENT