LOADING...
राजपाल यादव कर चुके 2.5 करोड़ का भुगतान, वकील ने चेक बाउंस मामले में बताया
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव के वकील ने किया ये खुलासा

राजपाल यादव कर चुके 2.5 करोड़ का भुगतान, वकील ने चेक बाउंस मामले में बताया

Feb 13, 2026
01:26 pm

क्या है खबर?

तिहाड़ जेल में सजा काट रहे अभिनेता राजपाल यादव को फिलहाल अभी राहत नहीं मिल पाई है। 12 फरवरी को सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी। इस बीच, राजपाल के वकील भास्कर उपाध्याय ने बताया कि अभिनेता ने पहले ही 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं, और आगे भी भुगतान करने को तैयार हैं।

कर्ज

"राजपाल यादव ने आधा कर्ज चुका दिया"

राजपाल के वकील ने मीडिया से कहा कि 5 करोड़ के कर्ज में से 2.5 करोड़ चुकाए जा चुके हैं। कोर्ट में चल रही जमानत कार्यवाही में देरी का एक कारण विपक्षी पक्ष द्वारा उनके आवेदन पर कोई प्रतिक्रिया देना नहीं था। उन्होंने बताया कि अभिनेता को जो भी वित्तीय सहायता मिल रही है, उसे वह कोर्ट में जमा करने को तैयार हैं। दरअसल, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान राजपाल से कहा कि वह अपनी वादाखिलाफी से जेल गए हैं।

मामला

राजपाल ने 5 फरवरी को किया था आत्मसमर्पण

मामला 2010 का है, जब राजपाल ने फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ का कर्ज लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई, तो तय अनुबंध के अनुसार बकाया नहीं चुका सके और उनके चेक बाउंस हो गए। समय के साथ लगने वाले ब्याज के कारण उनपर 9 करोड़ का कर्ज हो गया। अतिरिक्त समय मिलने के बावजूद जब राजपाल कर्ज नहीं उतार सके, तो कोर्ट के निर्देश पर उन्होंने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण कर दिया था।

Advertisement