Loading...
'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' के ट्रेलर का खत्म होगा इंतजार, इस दिन होगा रिलीज
'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' के ट्रेलर पर आया अपडेट

'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' के ट्रेलर का खत्म होगा इंतजार, इस दिन होगा रिलीज

Sep 28, 2026
07:15 pm

क्या है खबर?

मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, राजकुमार राव के मुख्य किरदार वाली फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' लंबे समय से लोगों का ध्यान खींचती आ रही है। अविनाश अरुण द्वारा निर्देशित यह एक बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसमें अभिनेता को जाने-माने वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म का टीजर जून, 2025 में आया था और लंबे इंतजार के बाद इसके ट्रेलर की रिलीज से पर्दा उठाया गया है। निर्माताओं ने एक पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया है।

ट्रेलर 

जानिए कब आ रहा 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' का ट्रेलर

मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें राजकुमार कहते हैं, "कुछ तारीखें सिर्फ कैलेंडर में नहीं होतीं, वो हमारे दिल और दिमाग में रह जाती हैं। ऐसी एक तारीख है 26/11 वो तारीख, जो हमें हमेशा याद रहेगी।"

वह बताते हैं कि 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' का ट्रेलर 29 सितंबर को रिलीज हो रहा है।

फिल्म में जयदीप अहलावत और वामिका गब्बी भी मौजूद हैं। यह 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT