सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू, 'दादा' बनकर नजर आएंगे राजकुमार राव
राजकुमार राव इन दिनों कोलकाता में 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के जरिए क्रिकेट जगत के इस दिग्गज खिलाड़ी की कहानी बड़े पर्दे तक पहुंचेगी।
निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने इस फिल्म को बना रहे हैं। यह फिल्म सौरव के उस सफर को दिखाएगी, जिसमें वह स्थानीय मैदानों से निकलकर भारतीय टीम के कप्तान बने।
फिल्म की शूटिंग उन जगहों पर हो रही है, जिनका सौरव के शुरुआती दिनों से गहरा नाता है।
'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' में होंगे ये सितारे
फिल्म यूनिट 15 दिनों तक सौरव के जीवन से जुड़ी कई अहम और खास जगहों पर शूटिंग करेगी। इनमें बेहला, ईडन गार्डन्स, आर्यन क्लब और ईस्ट बंगाल क्लब जैसे नाम शामिल हैं।
फिल्म में तान्या मणिक्तला सौरव की पत्नी डोना गांगुली की भूमिका में दिखेंगी, वहीं शाश्वत चटर्जी सौरव के पिता चंडी गांगुली का किरदार निभाएंगे।
इसके अलावा, सौरव और डोना के बीच के प्यार को दिखाते हुए एक खास म्यूजिकल सीक्वेंस भी होगा। इसका संगीत मशहूर संगीतकार प्रीतम देंगे।