राजकुमार संतोषी का दावा, बोले- 'बंटवारा 1947' में सनी देओल ने आयरन मैन-सुपरमैन को भी पीछे छोड़ा
निर्देशक राजकुमार संतोषी अपनी नई फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म में सनी देओल का किरदार आयरन मैन और सुपरमैन दोनों को मिलाकर भी ज्यादा दमदार और ताकतवर है।
राजकुमार ने सिर्फ किरदार की शारीरिक शक्ति ही नहीं, बल्कि बंटवारे के समय नफरत के खिलाफ खड़े होने के लिए जो हिम्मत चाहिए होती है, उस पर भी खास जोर दिया है।
उन्होंने बताया कि यह उनकी अब तक की लिखी सबसे साहसी भूमिका है और सनी ने इसे बेहतरीन तरीके से निभाया है।
कैसा होगा फिल्म में सनी का किरदर?
सनी ने बताया कि फिल्म में उनका किरदार 'गदर' के तारा सिंह से एकदम अलग है। वह रोमांटिक हीरो की बजाय, एक पारिवारिक व्यक्ति के रूप में दिखेंगे, जिनके बच्चे बड़े हो चुके हैं।
यह कहानी बंटवारे के दौरान उनके परिवार की लाहौर तक की मुश्किल भरी यात्रा पर आधारित है और इसमें किसी प्रेम कहानी का कोई जिक्र नहीं है।
फिल्म की स्टार कास्ट में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, कनिका कपूर और अली फजल जैसे कलाकार भी शामिल हैं।