संजय दत्त की ‘खलनायक रिटर्न्स’ पर संकट, राजकुमार संतोषी ने फिल्म करने से किया इनकार
1993 की सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल 'खलनायक रिटर्न्स' का ऐलान हाल ही में हुआ था। खबर थी कि इसमें संजय दत्त एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार बल्लू बलराम के रूप में वापसी करेंगे, लेकिन अब पता चला है कि निर्देशक राजकुमार संतोषी ने इस प्रोजेक्ट को ठुकरा दिया है।
संतोषी इन दिनों सनी देओल के साथ अपनी फिल्म 'लाहौर 1947' में बिजी हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ ऐसी स्क्रिप्ट्स भी लिखी हैं, जिन्हें वे सनी और आमिर खान को दिखाना चाहते हैं।
हालांकि, प्रोजेक्ट छोड़ने के बावजूद राजकुमार संतोषी ने फिल्म के टीजर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि संजय का स्क्रीन प्रेजेंस उन्हें काफी पसंद आया है।
संजय कर रहे 'खलनायक रिटर्न्स' के लिए नए निर्देशक की तलाश
राजकुमार संतोषी के उपलब्ध न होने के कारण अब संजय 'खलनायक रिटर्न्स' के लिए नए निर्देशक की तलाश में जुट गए हैं।
इस सीक्वल में बल्लू बलराम का किरदार पहले से ज्यादा डार्क और इंटेंस नजर आएगा, जो 1993 की मूल फिल्म से काफी अलग होगा।
एक और खास बात यह भी है कि फिल्म के पहले भाग का निर्देशन करने वाले सुभाष घई भी इस सीक्वल को डायरेक्ट नहीं करेंगे।