सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को CBFC ने दी हरी झंडी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?
सनी देओल की नई फिल्म 'बंटवारा 1947' 1947 के बंटवारे के बाद के भावनात्मक और दर्दनाक परिणामों को उजागर करेगी।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने इसे बिना किसी बदलाव के मंजूरी दे दी है। राजकुमार संतोषी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जो असगर वजाहत के मशहूर नाटक से प्रेरित है।
यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'बंटवारा 1947' की कहानी है मोहजिर परिवार की
इस फिल्म में लाहौर के एक मोहजिर परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो बंटवारे के बाद एक हिंदू घर में आकर रहने लगते हैं। हालांकि, उस घर का बुजुर्ग हिंदू मालिक अपना घर छोड़ने को तैयार नहीं होता। सनी देओल के साथ शबाना आजमी एक अहम भूमिका में दिखेंगी, वहीं प्रीति जिंटा, करण देओल और अली फ़जल भी खास किरदारों में नज़र आएंगे। फिल्म का संगीत भी बेहद खास है, जिसे ए आर रहमान ने जावेद अख्तर के साथ मिलकर तैयार किया है। 'कहाँ चले गए हो राम' जैसे गाने इसमें सुनने को मिलेंगे। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के पीछे कई बड़े नाम जुड़े हैं।