LOADING...
राजकुमार हिरानी ने खोला रणबीर कपूर का राज, बोले- न VIP नखरे; ना मैनेजर का झंझट
रणबीर कपूर की सादगी पर राजकुमार हिरानी ने किया ये खुलासा

राजकुमार हिरानी ने खोला रणबीर कपूर का राज, बोले- न VIP नखरे; ना मैनेजर का झंझट

Jul 02, 2026
02:52 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर को लेकर जाने-माने निर्देशक राजकुमार हिरानी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद रणबीर सेट पर न तो कोई VIP नखरे दिखाते हैं और ना ही उनके साथ भारी-भरकम स्टाफ का कोई तामझाम होता है। यहां तक कि हिरानी ने ये कहकर सबको चौंका दिया कि उन्हें आज तक खुद नहीं पता कि रणबीर कपूर का मैनेजर आखिर है कौन। क्या कुछ बोले हिरानी, आइए जानते हैं।

खुलासा

"पूरी फिल्म बना ली पर रणबीर का मैनेजर कौन है, मैं ये नहीं जानता"

जूम से हिरानी सितारों के फालतू खर्चों पर बोले, "मैं इस मामले में बहुत भाग्यशाली रहा हूं। मुझे आज तक ऐसे ही कलाकार मिले हैं, जिनके साथ कोई फिजूलखर्ची या अलग से कोई तामझाम नहीं होता। मुझे अरशद वारसी, संजय दत्त, आमिर खान के साथ कभी स्टाफ के फालतू खर्चों की दिक्कत नहीं झेलनी पड़ी और रणबीर कपूर के साथ तो मैंने पूरी फिल्म 'संजू' बना डाली, लेकिन मुझे आज तक ये भी नहीं पता कि उनका मैनेजर कौन है।"

संपर्क

खुद ही सबको मैसेज करते हैं रणबीर कपूर- हिरानी

हिरानी आगे बोले, "सेट पर रणबीर का कोई मैनेजर नहीं था। रणबीर खुद व्यक्तिगत रूप से हर किसी से संपर्क कर रहे थे। फिल्म के हर सहायक निर्देशक के पास उनका नंबर था। उन्हें कुछ भी चाहिए होता था तो वो खुद सबको व्यक्तिगत रूप से मैसेज करते थे। हालांकि, हां, मैं भी सितारों के स्टाफ के भारी-भरकम खर्चों और नखरों की कहानियां सुनता रहता हूं और कभी-कभी तो सेट पर जरूरत से ज्यादा लोगों की भीड़ हो जाती है।"

Advertisement

महा-मिलन

एक ही फिल्म में दिखने वाले थे मुन्ना भाई, रेंचो और पीके

इसी इंटरव्यू में हिरानी ने अपनी सीक्वल फिल्मों पर बताया कि उन्होंने अपनी 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सबसे बड़े किरदारों मुन्ना भाई, रेंचो (3 इडियट्स) और पीके को एक ही फिल्म में साथ लाने की कोशिश की थी। हालांकि, इन तीनों की कहानियों को एक फ्रेम में फिट करना बेहद मुश्किल काम था, इसलिए बात आगे नहीं बढ़ पाई। इस पर अरशद वारसी ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर ऐसा हो जाता तो ये बॉलीवुड की 'एवेंजर्स' बन जाती।

Advertisement

वर्कफ्रंट

हिरानी रख रहे OTT की दुनिया  में कदम

हिरानी वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' के जरिए बतौर निर्माता अपना OTT डेब्यू करने जा रहे हैं। अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी इस सीरीज से हिरानी अपने बेटे वीर हिरानी को मुख्य भूमिका में लॉन्च कर रहे हैं। इसमें अरशद वारसी भी हैं, जिनकी लंबे समय बाद हिरानी के साथ वापसी हो रही है। उनके अलावा विक्रांत मैसी, मोना सिंह और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में दिखेंगे। ये सीरीज 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Advertisement