बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का 'तूफान','जेलर 2' की आंधी में उड़े कई बड़े रिकॉर्ड
मनोरंजन
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने रिलीज के सिर्फ 7 दिनों के अंदर ही दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। इसने 'बॉर्डर 2' और 'हनुमान अंश' जैसी दूसरी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की इस बंपर कामयाबी से साफ है कि रजनीकांत का स्टारडम आज भी पहले जितना ही दमदार है। उनकी फिल्में आज भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने का दम रखती हैं।
रिलीज से पहले ही बिक गए थे 18 लाख टिकट
'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग 5 अक्टूबर को कुछ विदेशी बाजारों और 6 अक्टूबर को भारत में शुरू हुई थी। रिलीज से पहले फिल्म के 18 लाख टिकट बिकने और प्री-सेल से 37 करोड़ रुपये कमाने का दावा किया गया था। पहले दिन फिल्म ने 15,887 शो से 59.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया, वहीं पहले हफ्ते के अंत तक भारत में इसकी कुल कमाई 334.35 करोड़ रुपये बताई गई।