रजनीकांत की पत्नी लता ने दी अभिनेता के स्वास्थ्य की जानकारी, बोलीं- सब ठीक है
क्या है खबर?
"साउथ के भगवान" कहे जाने वाले रजनीकांत को बीते दिन यानी 30 सितंबर को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें गंभीर पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के सूत्र के मुताबिक, रजनीकांत का आज यानी 1 अक्टूबर को दिल संबंधी ऑपरेशन भी होना है।
अब इस बीच रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत ने अभिनेता के स्वास्थ्य की जानकारी दी है।
बयान
प्रशंसकों ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
हाल ही में न्यूज 18 के साथ खास बातचीत में रजनीकांत की पत्नी लता ने सुपरस्टार के स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "सब ठीक है।"
इस खबर के बाद रजनीकांत के प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है। एक यूजर ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ थलाइवा।'
एक अन्य ने लिखा, 'रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उनकी ताकत उन्हें इस मुश्किल समय से भी बाहर निकालेगी। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।'
फिल्म
फिल्म 'वेट्टैयन' को लेकर चर्चा में हैं रजनीकांत
काम के मोर्चे पर बात करें तो रजनीकांत को पिछली बार फिल्म 'जेलर' में देखा गया था, जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
अब रजनीकांत फिल्म 'वेट्टैयन' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। 10 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
इसके अलावा रजनीकांत फिल्म 'कुली' को लेकर भी चर्चा में हैं। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज तारीख सामने नहीं आई है।