'थलाइवर 174' के लिए रजनीकांत को करोड़ों में मिली फीस? चौंका देगी ये जानकारी
क्या है खबर?
रजनीकांत और कमल हासन दोबारा साथ काम कर रहे हैं, इस खबर ने पहले ही प्रशंसकों को उत्साहित कर रखा है। इससे पहले दोनों, 'निनैथले इनिक्कुम' और 'अपूर्व रागंगल' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। दोनों की नई फिल्म का अस्थायी नाम 'थलाइवर 174' है जिसके निर्देशन की कमान नेल्सन दिलीपकुमार ने संभाली है। ताजा जानकारी में पता चला है कि इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के लिए रजनीकांत को भारी-भरकम फीस मिलने वाली है, जिसे सुनकर लोगों का चौंकना लाजिमी होगा।
फीस
रजनीकांत को मिलेगी 225 करोड़ रुपये फीस
पिंकविला ने वलाई पेचू की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि रजनीकांत को 'थलाइवर 174' में सह-मुख्य भूमिका के लिए 225 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस मिलेगी। फिल्म का अस्थायी नाम 'थलाइवर 174 X KH238' है, जिसमें वह दोबारा कमल के साथ काम करेंगे। हालांकि, सुपरस्टार की कथित फीस पर निर्माताओं या प्रोडक्शन की ओर से पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन आंकड़ाें ने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर मचा दी है।
प्रोमो
रजनीकांत और कमल हासन ने शूट किया प्रोमो
'थलाइवर 174' के लिए रजनीकांत और कमल ने प्रोमो शूट कर लिया है। खबरों की मानें, तो निर्माताओं ने दोनों सितारों को 80 के दशक के विंटेज स्टाइल में दिखाते हुए खास प्रोमो शूट किया है। पिंकविला के मुताबिक, प्रोमो में रजनीकांत अपने खास अंदाज में कार की चाबी को उछालते हैं, जिसे कमल हवा में पकड़ लेते हैं। इसके बाद दोनों कार में बैठकर एक रोमांचक सफर पर निकल पड़ते हैं। हालांकि, निर्माताओं ने इसकी पुष्टि नहीं की है।