'जेलर 2' पर चढ़ा भक्ति का रंग, फैंस ने कुछ इस अंदाज में दिखाया प्यार
मनोरंजन
रजनीकांत के फैंस 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'जेलर 2' के लिए खूब प्यार दिखा रहे हैं। उन्होंने फिल्म की कामयाबी के लिए खास मंदिर पूजा-अर्चना भी की है।
इस दौरान फिल्म के पोस्टरों के सामने रंग-बिरंगे फूलों की पंखुडियां सजाई गईं और दिए जलाकर फिल्म के सफल होने की कामना की गई।
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 3 दिनों में 16.56 करोड़ की कमाई कर ली है। इसमें तमिलनाडु सबसे आगे है, लेकिन केरलम और कर्नाटक भी कुछ पीछे नहीं हैं।
फिल्म में एस. जे. सूर्या और रम्या कृष्णन जैसे बड़े सितारे हैं। इसके साथ ही, मोहनलाल और शिवा राजकुमार भी खास मेहमान भूमिकाओं में दिखाई देंगें।
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस सीक्वल से दर्शकों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं।