LOADING...
रजनीकांत की 'जेलर 2' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, दिल तोड़ देगा ये अपडेट
'जेलर 2' के लिए करना होगा लंबा इंतजार

रजनीकांत की 'जेलर 2' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, दिल तोड़ देगा ये अपडेट

Feb 16, 2026
01:32 pm

क्या है खबर?

साउथ के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की फिल्मों का लोग दिल थामकर इंतजार करते हैं। एक ओर वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थलाइवर 173' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ कमल हासन होंगे। दूसरी ओर, उनकी फिल्म 'जेलर 2' का इंतजार किया जा रहा है जिसकी शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। इसके बावजूद फिल्म का अपडेट दिल तोड़ने जैसा है, क्योंकि निर्माता 'जेलर 2' की रिलीज को आगे बढ़ा सकते हैं, जो जून, 2026 के लिए तय थी।

रिलीज

2 महीने आगे खिसक सकती है 'जेलर 2' की रिलीज

OTT प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जेलर 2' में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने के बाद रजनीकांत चेन्नई लौट आए हैं। हालांकि चर्चा है कि फिल्म को तय रिलीज तारीख 12 जून, 2026 से लगभग 2 महीने आगे खिसकाया जा सकता है। ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता फिल्म को अगस्त तक स्थगित कर सकते हैं, लेकिन इस बारे में या नई रिलीज तारीख के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

फिल्म

'जेलर 2' के निर्देशक और कास्ट

2023 में रिलीज 'जेलर' के सीक्वल के जरिए रजनीकांत अपने किरदार मुथुवेल पांडियन के रूप में वापसी करेंगे। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। उनके अलावा, राम्या कृष्णन और योगी बाबू भी सीक्वल में अपनी भूमिकाओं के साथ वापसी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और कन्नड़ स्टार शिव राजकुमार जैसे दिग्गज सितारे 'जेलर 2' में कैमियो करते दिखाई दे सकते हैं। मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या और अन्ना राजन भी फिल्म का हिस्सा हैं।

Advertisement