Page Loader
रजनीकांत के जन्मदिन पर उनकी नई मूर्ति का अनावरण, प्रशंसकों ने दूध से किया अभिषेक 
'श्री रजनी मंदिर' में रजनीकांत की नई प्रतिमा का अनावरण (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@rajinikanth)

रजनीकांत के जन्मदिन पर उनकी नई मूर्ति का अनावरण, प्रशंसकों ने दूध से किया अभिषेक 

Dec 12, 2024
11:18 am

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता रजनीकांत आज यानी 12 दिसंबर को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर मदुरै के थिरुमंगलम में 'अरुलमिगु श्री रजनी मंदिर' अभिनेता की एक नई प्रतिमा का अनावरण किया गया है। 300 किलोग्राम की यह प्रतिमा 3 फुट ऊंची है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रशंसक को रजनीकांत की प्रतिमा का अनावरण करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो

अभिनेता की सलामती के लिए की प्रार्थना

ANI से बात करते हुए एक प्रशंसक ने कहा, "रजनीकांत के 74वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुपरस्टार की नई मूर्ति का अनावरण किया गया है। पिछले साल अक्टूबर में रजनीकांत की एक मूर्ति स्थापित की गई थी और हमेशा उसकी पूजा की जाती है।" वीडियो में एक प्रशंसक को रजनीकांत की प्रतिमा पर दूध चढ़ाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद वहां मौजूद प्रशंसकों ने आरती भी की। अभिनेता की सलामती के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो