रजनीकांत ने 'धर्मन' के लिए कसी कमर, नए पोस्टर में जबरदस्त है थलाइवा का अंदाज
क्या है खबर?
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'थलाइवर 173' का आधिकारिक नामकरण हाे चुका है। इसे 'धर्मन- द डेडली डॉक्टर' शीर्षक दिया गया है। हाल ही में निर्माताओं ने इस ऐलान के साथ अभिनेता की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर जारी की थी। अब ताजा अपडेट है कि सुपरस्टार ने अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। उनका एक और पोस्टर जारी किया गया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह का माहौल है।
पोस्टर
डॉक्टर के लुक में दमदार दिखे रजनीकांत
राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर रजनीकांत का पोस्टर जारी किया है। इसमें अभिनेता डॉक्टर का खून से लथपथ कोट हाथ में पकड़े हुए हैं। दूसरे हाथ में उनका पहचान पत्र है, जबकि गले में स्टेथोस्कोप पड़ा हुआ है और जमीन पर कई सारी बंदूक की गोलियां बिखरी हुई हैं। उनका यह अंदाज एक ऐसे डॉक्टर की एक्शन से भरपूर कहानी की तरफ संकेत देता है, जिसका एक खतरनाक विद्रोही पक्ष भी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Swag Is His Signature#KettaPaiyanSir#Dharman Shoot Begins🧨✨@ttsr_official @vijayavikashm#Thalaivar173 #Superstar #Rajinikanth #Simran #RaashiKhanna #YogiBabu #KamalHaasan #Anirudh #AshwathMarimuthu #Cinema #India #TTSR #TamilTVSatellitesRights #VijayaVikash#VIJAYAVIKASHM pic.twitter.com/t9DUsd6QJ5
— TAMIL TV SATELLITES RIGHTS (@TTSR_Official) June 26, 2026
ऐलान
रजनीकांत और कमल हासन की एक साथ वापसी
निर्माता कमल हासन ने 'थलाइवर 173' का ऐलान इसी साल जनवरी में किया गया था। इसके जरिए वह और रजनीकांत पेशेवर तौर पर करीब 47 साल बाद साथ में आ रहे हैं। दोनों की आखिरी फिल्म 'अल्लाउदीनम अर्पुथा विलाक्कुम' (1979) में आई थी। राशि खन्ना भी फिल्म में शामिल हो चुकी हैं और कुछ दिन पहले उन्होंने सेट से मुहूर्त की तस्वीरें साझा की थीं। इस परियोजना के निर्देशन की कमान अश्वथ मारिमुथु ने संभाली है।