NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ जमेगी राशि खन्ना की जोड़ी, लगेगा रोमांस का तड़का
    अगली खबर
    अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ जमेगी राशि खन्ना की जोड़ी, लगेगा रोमांस का तड़का
    विक्रांत मैसी और राशि खन्ना पहली बार आ रहे साथ

    अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ जमेगी राशि खन्ना की जोड़ी, लगेगा रोमांस का तड़का

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 12, 2023
    03:28 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता विक्रांत मैसी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। अब उनके खाते में एक और रोमांटिक फिल्म शामिल हो गई है, जिससे जुड़ीं कई जानकारियां सामने आई हैं।

    खास बात यह है कि इस फिल्म में उनकी जोड़ी साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री राशि खन्ना के साथ बनी है। दोनों साथ काम आकर बेहद उत्साहित हैं।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    शूटिंग

    मुंबई में शुरू हो गई फिल्म की शूटिंग

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्रांत को एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है, जिसमें उनकी जोड़ीदार अभिनेत्री राशि खन्ना होंगी।

    बोधायन रॉय चौधरी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जिन्होंने विक्रांत की आगामी फिल्म 'सेक्टर 36' की कहानी लिखी है।

    फिल्म की कहानी से जुड़ी जानकारी बाहर नहीं आई है, लेकिन सूत्र ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को बताया कि फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है।

    आगाजग

    अगले साल सिनेमाघरों का रुख करेगी फिल्म

    विक्रांत और राशि ने कुछ ही दिन पहले फिल्म की शूटिंग शुरू की है। नवंबर तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। फिल्म अगले साल की पहली छमाही में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

    विक्रांत और राशि पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे। दोनों साथ काम कर खुश हैं और अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों को भी खुश करने के लिए तैयार हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    आने वाली कई फिल्मों में साउथ और बॉलीवुड कलाकार साथ दिखाई देंगे। 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना, 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन संग साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर तो 'देवरा' में एनटीआर के साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान दिखाई देंगे।

    हिंदी फिल्म

    राशि की तीसरी हिंदी फिल्म

    राशि दक्षिण भारतीय सिनेमा में लोकप्रिय हैं। साउथ के कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकीं राशि को सबसे पहले बॉलीवुड में फिल्म 'मद्रास कैफे' में देखा गया था। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म थी।

    जल्द ही उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'योद्धा' में देखा जाएगा। अब विक्रांत के साथ राशि अपने करियर की तीसरी हिंदी फिल्म में काम करने जा रही हैं।

    उन्हें शाहिद कपूर के साथ वेब सीरीज 'फर्जी' में भी देखा गया था।

    आगामी फिल्में

    विक्रांत की ये फिल्में भी हैं कतार में

    विक्रांत जल्द ही फिल्म 'यार जिगरी' में दिखाई देंगे। इसमें अभिनेता सनी सिंह के साथ उनका याराना देखने को मिलेगा। वह क्राइम थ्रिलर फिल्म 'सेक्टर 36' लेकर आ रहे हैं।

    इसके अलावा विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' उनके खाते से जुड़ी है। इस फिल्म में मध्य प्रदेश के एक ग्रामीण लड़के के UPSC की परीक्षा पास करने और IPS बनने की कहानी दिखाई जाएगी।

    विक्रांत, तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरूबा' में भी नजर आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विक्रांत मैसी
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद, क्या टैरिफ की समस्या हल होगी? अमेरिका
    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून
    डिज्नी फिर करेगी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, कई विभागों पर पड़ेगा असर  डिज्नी
    गूगल एंटीट्रस्ट मुकदमा सुलझाने को तैयार, निपटारे के लिए खर्च करेगी 4,200 करोड़ रुपये गूगल

    विक्रांत मैसी

    विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा अभिनीत '14 फेरे' 23 जुलाई को होगी रिलीज मुंबई
    'हसीन दिलरुबा' का बन सकता है सीक्वल, विक्रांत मैसी ने जाहिर की संभावना नेटफ्लिक्स
    विक्रांत, सान्या और बॉबी की फिल्म 'लव हॉस्टल' की शूटिंग हुई पूरी सोशल मीडिया
    नीरज कोठारी की फिल्म 'ब्लैकआउट' में दिखेंगे विक्रांत मैसी और नोरा फतेही बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'जवान' से पहले इन भारतीय फिल्मों ने पहले दिन कमाए 150 करोड़ रुपये से अधिक शाहरुख खान
    प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में कैमियो करेंगे एसएस राजामौली और राम गोपाल वर्मा  एसएस राजामौली
    अक्षय कुमार और फरदीन खान फिर दिखेंगे साथ, मुदस्सर अजीज की फिल्म के लिए मिलाया हाथ अक्षय कुमार
    बॉलीवुड तक कैसे पहुंचे शाहरुख खान के साथ नजर आए असल जवान संगे सेल्ट्रिम? शाहरुख खान

    आगामी फिल्में

    विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' के मुरीद हुए माधवन, फिल्म देखते ही किया रिव्यू आर माधवन
    कृति खरबंदा और सनी सिंह की फिल्म 'रिस्की रोमियो' का ऐलान, पहली बार बनी जोड़ी सनी सिंह
    आमिर पर्दे पर वापसी को तैयार, हुआ अगली फिल्म का ऐलान; रिलीज डेट भी जारी आमिर खान
    नागार्जुन ने अपने जन्मदिन पर किया फिल्म 'ना सामी रंगा' का ऐलान, अगले साल होगी रिलीज  नागार्जुन अक्किनेनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025