Page Loader
भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल देखने मुंबई पहुंचे सुपस्टार रजनीकांत, सामने आया वीडियो 
सेमी फाइनल देखने मुंबई पहुंचे रजनीकांत

भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल देखने मुंबई पहुंचे सुपस्टार रजनीकांत, सामने आया वीडियो 

Nov 15, 2023
11:53 am

क्या है खबर?

विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज (15 नवंबर) भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्डेडियम में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल देखने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें मुंबई हवाई अड्डे पर देखा जा सकता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

आगामी फिल्म 

'थलाइवर 170' की शूटिंग में व्यस्त हैं रजनीकांत

काम के मोर्चे पर बात करें तो रजनीकांत को आखिरी बार फिल्म 'जेलर' में देखा गया था, जो सुपरहिट साबित हुई थी। मौजूदा वक्त में रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म 'थलाइवर 170' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। इसका निर्देशन टीजे ग्नानवेल कर रहे हैं। अमिताभ और रजनीकांत ने आखिरी बा 1991 में आई फिल्म 'हम' में साथ काम किया था, जो मुकुल आनंद द्वारा निर्देशित थी।