Loading...
'फौजी' के सेट पर कीड़ा काटने की खबर से राजेश शर्मा का इनकार, बताया पूरा सच
राजेश शर्मा ने कीड़ा काटने की बात पर तोड़ी चुप्पी

'फौजी' के सेट पर कीड़ा काटने की खबर से राजेश शर्मा का इनकार, बताया पूरा सच

Sep 08, 2026
02:12 pm

क्या है खबर?

अभिनेता राजेश शर्मा उस वक्त चर्चा में आ गए थे, जब जुलाई में खबर आई कि एक कीड़ा द्वारा काटने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निर्देशक सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि प्रभास अभिनीत फिल्म 'फौजी' के सेट पर अभिनेता को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया होगा। बाद में पोस्ट हटा दिया गया। अब राजेश ने खुद इस दावे पर चुप्पी तोड़ी और कीड़ा काटने की खबर से इनकार किया है।

खुलासा

'फौजी' के सेट पर हुई घटना की खबर गलत

NDTV से बातचीत में, अभिनेता ने 'फौजी' के सेट पर कीड़ा काटने की खबर को गलत बताया। उन्होंने कहा कि उनके दाहिनी पैर में लंबे समय से चली आ रही त्वचा की समस्या के कारण संक्रमण हुआ था।

अभिनेता ने कहा, "यह झूठी खबर है। प्रभास की फिल्म के सेट पर कुछ नहीं हुआ। न तो प्रभास और न उनकी टीम किसी भी तरह से जिम्मेदार थी। वे अच्छे लोग हैं। हैदराबाद में शूटिंग के दौरान भी कुछ नहीं हुआ।"

पोस्ट

दोस्त की पोस्ट पर राजेश ने तोड़ी चुप्पी

राजेश ने बताया कि पैर में त्वचा की समस्या धीरे-धीरे संक्रमण में बदल गई। कोलकाता लौटने के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई, क्योंकि उनकी डायबिटीज बढ़ी थी।

वहीं, संदीपा की पोस्ट पर उन्होंने कहा, "वह मेरी अच्छी दोस्त हैं। चिंतावश उन्होंने वह पोस्ट की थी, लेकिन उन्हें गलत जानकारी मिली थी।" उन्होंने बताया कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वह जल्द शूटिंग पर लौट सकते हैं।

बता दें, 'फौजी' 3 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

ADVERTISEMENT