NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राजीव खंडेलवाल ने किया कास्टिंग काउच का सामना, बोले- पुरुषों को महिलाओं जितना नहीं मिलता साथ
    अगली खबर
    राजीव खंडेलवाल ने किया कास्टिंग काउच का सामना, बोले- पुरुषों को महिलाओं जितना नहीं मिलता साथ
    राजीव खंडेलवाल ने की कास्टिंग काउच पर बात (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@simplyrajeev)

    राजीव खंडेलवाल ने किया कास्टिंग काउच का सामना, बोले- पुरुषों को महिलाओं जितना नहीं मिलता साथ

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 22, 2023
    10:52 pm

    क्या है खबर?

    फिल्म जगत में महिलाएं अपने साथ होने वाले अपराधों पर खुलकर बोलने लगी हैं। बदलते वक्त के साथ अब उन्हें लोगों का भी समर्थन मिलता है।

    वहीं बात अगर पुरुषों के साथ हुई अप्रिय घटनाओं की हो, तो उसे वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिलती जैसी, महिलाओं को मिलती है। अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने इस असमानता पर बात की है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में वह भी कास्टिंग काउच के शिकार हो चुके हैं।

    बया

    पुरुषों के प्रति अलग होती है प्रतिक्रिया- राजीव

    इंडिया टुडे से बातचीत में राजीव ने कहा, "हमारे यहां महिलाओं की सुरक्षा पर काफी बात होती है, लेकिन पुरुषों की भी चुनौतियां हैं। महिलाओं की परेशानियों को बहुत तेजी से समर्थन मिलता है। मैंने भी कास्टिंग काउच का सामना किया है। किसी वजह से समाज को लगता है कि हां ठीक है, लड़का है, संभाल लिया होगा इसने।"

    राजीव ने कहा कि महिलाओं और पुरुषों की बातों पर लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रिया अलग होती है।

    भेदभाव

    अलग तरह से बने हैं पुरुष और महिला

    राजीव ने कहा, "मैंने सुना है महिलाएं कहती हैं कि वे भीतर से गंदा महसूस करती हैं। मुझे भीतर से गंदा नहीं लग रहा था। मैंने अपने मन में उसे गालियां दी और कहा, 'सॉरी बॉस, मैं ऐसा नहीं करने वाला।' पुरुष और महिलाओं अलग तरीके से बने होते हैं। हालांकि अब चीजें बदल रही हैं।"

    उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न के इतिहास की वजह से लोगों को पुरुषों के मुकाबले महिलाओं से ज्यादा सहानुभूति होती है।

    ब्लडी डैडी 

    'ब्लडी डैडी' में नजर आए राजीव

    राजीव 9 जून को रिलीज हुई फिल्म 'ब्लडी डैडी' में विलेन बने नजर आए थे। जियो सिनेमा पर आई इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    राजीव 'क्या हादसा क्या हकीकत', 'कहीं तो होगा' जैसे टीवी शो से लोकप्रिय हुए थे। उन्होंने रिएलिटी शो 'सच का सामना' होस्ट किया था।

    वह 'सलाम वेंकी', 'कोर्ट मार्शल', 'शैतान', 'आमिर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

    अन्य कलाकार 

    इन सितारों के साथ भी हुई ऐसी घटना

    कुछ दिन पहले 'कुमकुम भाग्य' फेम अभिनेता जीशान खान ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के अनुभव को साझा किया था। उन्होंने कहा था कि वह कई बार ऐसे अनुभवों का सामना कर चुके हैं।

    कई अन्य सितारे भी अपने साथ हुए कास्टिंग काउच पर बात कर चुके हैं। शिव ठाकरे, रवि किशन, अंकित गुप्ता जैसे कलाकार भी ऐसी घटनाओं का सामना कर चुके हैं।

    इनके अलावा रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना ने भी कास्टिंग काउच पर आपबीती सुनाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजीव खंडेलवाल
    कास्टिंग काउच
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    राजीव खंडेलवाल

    शॉर्ट फिल्म 'लव पोएम' में दिखेंगे राजीव खंडेलवाल, ओनिमा कश्यप और स्मिता गोंदकर बॉलीवुड समाचार

    कास्टिंग काउच

    कास्टिंग काउच: जरीन खान ने बताई आप बीती, 'किस सीन का रिहर्सल करना चाहता था डायरेक्टर' बॉलीवुड समाचार
    ईशा कोप्पिकर ने की कास्टिंग काउच पर बात, कहा- अकेले में मिलना चाहता था सुपरस्टार बॉलीवुड समाचार
    रश्मि देसाई ने किया कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा, नशीला पदार्थ पिलाने की हुई थी कोशिश टीवी शो
    मानवी गागरू हुईं कास्टिंग काउच की शिकार, इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'टीकू वेड्स शेरू': अवनीत कौर संग रोमांस करने पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- इसमें दिक्कत क्या है? नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    वरुण धवन की 'बवाल' अब अक्टूबर से पहले होगी रिलीज, जानिए कब और कहां देखें फिल्म वरुण धवन
    'आदिपुरुष' की दोबारा डबिंग शुरू, 72 घंटों में बड़े पर्दे पर आ जाएंगे बदले हुए डायलॉग आदिपुरुष फिल्म
    विपुल शाह ने क्यों बनाई अक्षय से दूरी? 'आंखें 2' का हिस्सा बनने से किया इनकार अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025