LOADING...
मिस वर्ल्ड 2024: जज की कुर्सी संभालने को तैयार रजत शर्मा, वीडियो साझा कर दी जानकारी
71वें मिस वर्ल्ड को जज करेंगे रजत शर्मा

मिस वर्ल्ड 2024: जज की कुर्सी संभालने को तैयार रजत शर्मा, वीडियो साझा कर दी जानकारी

Mar 08, 2024
05:43 pm

क्या है खबर?

71वें मिस वर्ल्ड फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 28 साल बाद भारत में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका अंत 9 मार्च को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में होगा। इस मौके पर इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा वहां बतौर जज मौजूद रहेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। इस कार्यक्रम को आप शाम 7:30 बजे से सोनी लिव पर देख सकते हैं।

वीडियो

रजत ने साझा किया वीडियो

रजत ने आधिकारिक एक्स पर 71वें मिस वर्ल्ड के बारे में कुछ खास जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, 'ग्लैमर और उत्साह की शाम में मेरे साथ 71वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल में जुड़ें। मैं इस बार जज कर रहा हूं। खास पल को देखना न भूलें। सोनी लिव पर 9 मार्च को इसका प्रसारण होगा। भारतीय टाइम जोन के अनुसार शाम 7:30 बजे और लंदन के टाइम जोन के अनुसार दोपहर 2 बजे इसे देखा जा सकता है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो