Loading...
अविनाश-ईशा के ब्रेकअप की खबरों के बीच भड़के रजत दलाल, किसे दे डाली खुली चेतावनी?
अविनाश मिश्रा पर फूटा रजत दलाल का गुस्सा

अविनाश-ईशा के ब्रेकअप की खबरों के बीच भड़के रजत दलाल, किसे दे डाली खुली चेतावनी?

Nov 23, 2026
12:08 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस' के 18वें सीजन में नजर आए अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों का कथित तौर पर ब्रेकअप हो गया है। अविनाश से धोखा मिलने के बाद अभिनेत्री ने उनके साथ रिश्ते को खत्म कर दिया। इस बीच, उसी सीजन में नजर आए रजत दलाल ने एक वीडियो के जरिए ईशा का समर्थन किया है और अविनाश की पोल-पट्‌टी खोलने की धमकी दी है।

नाराजगी

अविनाश पर फूटा रजत का गुस्सा

रजत ने अपने वीडियो में अविनाश पर गुस्सा जताते हुए कहा, "4 बार इससे प्यार से समझाया कि ईशा से दूर रहे। हमें तेरे से कोई मतलब नहीं। तूने जो किया, तू करता रहा अपना काम कर। हमसे दूर रहे। स्टोरी भी खाली इसलिए डाल रहा हूं क्योंकि इसने वो हरकत की अभी जाकर क्लब में जाकर वो गाना बजाके बेवफा निकली है तू। क्या प्रोपेगैंडा चलाना है? तू बहुत शरीफ है और तेरे साथ गलत हो गया?"

धमकी

अविनाश को एक्सपोज करेंगे रजत?

उन्होंने अविनाश को धमकी देते हुए आगे कहा, "मेरे को बोल, मैं डालता हूं तेरा चिट्ठा-पाठा। ईशा डाले न डालें, मैं डाल दूंगा एक-एक लड़की के नाम के साथ। किसके साथ क्या? तो भाई, सुधर जा। उन चीजें में मत उतार कि लोग तेरे पे थूकते टाइम भी सोचे क्यों थूक रहे हैं इसपे। इतना भोला, इतना प्यारा मत बन। अपनी जिंदगी बढ़िया जी। कर लिया था जो तूने जो करना था। अब हमसे दूर रह।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

मामला

अविनाश पर लगा धोखा देने का आरोप

ईशा और अविनाश 'बिग बॉस 18' में दोस्त बने थे। दोनों के रिश्तों की तमाम अटकलें लगती रहीं, लेकिन वह हमेशा खुद को एक अच्छा दोस्त बताते आए।

अब दावा किया जा रहा है कि अविनाश ने उन्हें धोखा दिया है जिसके चलते दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया।

इधर, ईशा के भाई रुद्राक्ष सिंह चौहान अविनाश के साथ अपनी व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया जिसमें अभिनेता 'गलती' करने की बात मान रहे हैं।

ADVERTISEMENT