NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राज कुंद्रा का नाम अश्लील फिल्म मामले से जुड़ने पर कैसी थी शिल्पा शेट्टी की प्रतिक्रिया?
    अगली खबर
    राज कुंद्रा का नाम अश्लील फिल्म मामले से जुड़ने पर कैसी थी शिल्पा शेट्टी की प्रतिक्रिया?
    राज पर लगे आरोप सुन क्यों हंस पड़ी थीं शिल्पा? (तस्वीर: एक्स/@TheShilpaShetty)

    राज कुंद्रा का नाम अश्लील फिल्म मामले से जुड़ने पर कैसी थी शिल्पा शेट्टी की प्रतिक्रिया?

    लेखन पलक
    Feb 28, 2024
    11:46 am

    क्या है खबर?

    राज कुंद्रा पर साल 2021 में अश्लील फिल्मों के निर्माण में कथित तौर पर संलिप्त होने का आरोप लगा था।

    इन आरोपों में शिल्पा शेट्टी के पति को 2 महीने जेल में भी काटने पड़े थे, जिसने उनकी छवि खराब की।

    जहां राज इस गिरफ्तारी के 3 साल बाद भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं, वहीं इस बीच उन्होंने 'पोर्न-किंग' के टैग और इस पर शिल्पा और उनके बेटे वियान की प्रतिक्रिया के बारे में खुलकर बात की।

    प्रतिक्रिया

    आरोपों पर क्या थी शिल्पा की पहली प्रतिक्रिया?

    हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राज ने खुलासा किया कि जब शिल्पा को मामले के बारे में पता चला तो वह हंस पड़ी थीं।

    वह बोले, "जब यह आरोप लगे तो वो पल भयानक था, लेकिन हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। जब उसने मामले के बारे में सुना तो वह हंस पड़ी और कहा कि यह सच नहीं है।"

    राज बोले कि शिल्पा जानती थीं कि यह बकवास है, लेकिन उन्होंने चुप्पी और गरिमा बनाए रखी।

    जानकारी

    शिल्पा ने खोए कई प्रोजेक्ट

    राज ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन पर लगे आरोपों का खामियाजा शिल्पा को भुगतना पड़ा। अभिनेत्री को इसके चक्कर में कई टीवी शो और प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा था। राज के अनुसार, यह अनुचित था क्योंकि उनका काम प्रभावित हुआ।

    पोर्न किंग

    शिल्पा से शादी की वजह से झेली इतनी आलोचना 

    राज को इस मामले के बाद सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर भी 'पोर्न किंग' के टैग से नवाजा गया था।

    इस टैग को संबोधित करते हुए राज ने कहा कि उनका मानना ​​है कि उन्हें इतनी आलोचना इसलिए झेलनी पड़ी क्योंकि उन्होंने एक अभिनेत्री से शादी की थी।

    उनका मानना है कि अगर उनकी शादी शिल्पा ने नहीं हुई होती, तो उन्हें इसके आधे का सामना भी नहीं करना पड़ता।

    संबोधन

    आलोचना को राज ने बताया गलत

    राज ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि 'पोर्न किंग' बुलाकर वह उन पर नहीं बल्कि उनके परिवार पर हमला कर रहे थे।

    वह बोले, "मुझे लगता है कि वे मुझ पर नहीं, बल्कि मेरी पत्नी और बच्चों पर हमला कर रहे थे। यह वाकई अनुचित है कि शिल्पा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।"

    उन्होंने कहा कि सामान्य जीवन जीने की कोशिश करने के बावजूद उन्हें इस मामले को लेकर लगातार ट्रोल किया जाता है, जो गलत है।

    वियान प्रतिक्रिया

    वियान ने बाहदुरी से किया परिस्थिति का सामना

    राज ने बेटे वियान के बारे में कहा कि जब वह 10 साल का था। शिल्पा ने उसे उनका नाम गूगल करने के लिए मना किया था। वियान उन्हें जेल में पत्र लिखता था।

    उन्होंने कहा, "वियान ने शिल्पा से पूछा कि क्या हो रहा है, तो उन्होंने कहा, 'ऐसे सैकड़ों सवाल हैं जिनका पापा को जवाब देना है। वह जल्द वापस आएंगे।'

    वियान ने बहुत बाहदुरी से इसका सामना किया, लेकिन वह उनके जन्मदिन पर रो पड़ा था।

    जानकारी

    क्या था मामला?

    राज को मोबाइल ऐप पर अश्लील फिल्में बनाने और अपलोड करने के आरोप में जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था। करीब 2 महीने बाद उन्हें जमानत मिली थी, जिसके बाद 2022 में उन्होंने CBI से अपनी बेगुनाही की अपील की थी।

    फिल्म

    अपनी कहानी पर राज बना चुके हैं फिल्म

    राज अरोप लगने से लेकर जेल में बिताए 2 महीने की अपनी पूरी कहानी पिछले साल फिल्म 'UT 69' के जरिए लोगों के बीच लाए।

    फिल्म के जरिए राज ने लोगों को उनके द्वारा झेली गई मुश्किल परिस्तिथियों से रूबरू कराया था। इस फिल्म में राज ने अभिनय किया था।

    बता दें, राज और शिल्पा ने 2009 में शादी रचाई थी। दोनों के 2012 में बेटे वियान और 2020 में बेटी शमिशा का जन्म सैरोगेसी से हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राज कुंद्रा
    शिल्पा शेट्टी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025

    राज कुंद्रा

    दिल्ली के बिजनेसमैन ने लगाया राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर धोखाधड़ी का आरोप शिल्पा शेट्टी
    क्या OTT पर कदम रखने वाली हैं शिल्पा शेट्टी? बॉलीवुड समाचार
    अश्लील फिल्म मामला: राज कुंद्रा समेत तीन के खिलाफ 1,467 पन्नों की चार्जशीट दायर मुंबई
    अपने काम में व्यस्त थी, अनजान थी राज क्या कर रहे हैं- शिल्पा शेट्टी मुंबई

    शिल्पा शेट्टी

    शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' से पहले OTT पर देखिए गृहणियों पर बनीं ये फिल्में श्रीदेवी
    राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर की वापसी, नफरत करने वालों को दिया ये जवाब  राज कुंद्रा
    शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध  बॉलीवुड समाचार
    'सुखी': पहले ही दिन 'जवान' के तूफान में उड़ जाएगी फिल्म, इतना होगा कारोबार  बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    कृति सैनन, तब्बू और करीना कपूर की तिकड़ी मचाएगी धमाल, जारी हुआ 'क्रू' का मजेदार टीजर करीना कपूर
    '12वीं फेल' के लिए IPS मनोज कुमार ने निर्माताओं से नहीं लिए पैसे, कहीं ये बातें विधु विनोद चोपड़ा
    आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' पर बोले- शुक्र है सारी गलतियां एक ही फिल्म में हुईं आमिर खान
    'शैतान' से पहले बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिख चुका है काला जादू, यहां देखें  अजय देवगन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025