NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पोर्नोग्राफी मामले में रिहाई के एक साल बाद राज कुंद्रा ने कही ये बात
    अगली खबर
    पोर्नोग्राफी मामले में रिहाई के एक साल बाद राज कुंद्रा ने कही ये बात
    राज कुंद्रा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

    पोर्नोग्राफी मामले में रिहाई के एक साल बाद राज कुंद्रा ने कही ये बात

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 21, 2022
    07:45 pm

    क्या है खबर?

    पिछले साल अश्लील वीडियो बनाने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

    इसके बाद राज कुंद्रा मीडिया ट्रायल का शिकार हुए। सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी आलोचना हुई।

    मामला बढ़ने के बाद इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने राज के खिलाफ बयान भी दिया।

    मामले में राज को जमानत मिल गई थी। जमानत के एक साल पूरे होने पर राज ने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ी है।

    ट्वीट

    राज ने ट्रोलर्स पर साधा निशाना

    राज ने ट्विटर पर मास्क और हुडी में अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा था, 'अगर आपको पूरी कहानी नहीं पता है तो चुप रहिए।'

    इस तस्वीर के साथ राज ने कैप्शन में लिखा, 'अर्थर रोड से रिहा हुए एक साल हो गए। यह समय की बात है। न्याय मिलेगा। सच जल्द ही सामने आएगा। शुभचिंतकों को धन्यवाद, ट्रोलर्स को और भी बड़ा धन्यवाद। आपने मुझे मजबूत बनाया।'

    ट्विटर पोस्ट

    राज कुंद्रा का ट्वीट

    One Year Today released from #ArthurRoad Its a matter of time Justice will be served! The truth will be out soon! Thank you well wishers and a bigger thank you to the trollers you make me stronger 🙏 #enquiry #word #mediatrial #trollers pic.twitter.com/KVSpJoNAKo

    — Raj Kundra (@TheRajKundra) September 21, 2022

    मामला

    क्या था राज कुंद्रा के खिलाफ पोर्नोग्राफी का ये मामला?

    पिछले साल जुलाई में राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी के एक मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच के अनुसार Hotshot नामक ऐप बनाई गई थी, जिसके मालिक राज हैं। इस ऐप पर अश्लील फिल्में रिलीज की जाती थीं।

    इसके बाद इंडस्ट्री की कुछ महिला कलाकार सामने आई थीं और राज के खिलाफ बयान दिया था।

    उन्होंने आरोप लगाया था कि राज से जुड़े लोग उनसे जबरदस्ती आपत्तिजनक वीडियो शूट करवाते थे।

    बयान

    आलोचनाओं के बाद राज ने तोड़ी थी चुप्पी

    काफी आलोचना झेलने के बाद राज ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। राज ने कहा था, "बदकिस्मती से मुझे और मेरे परिवार ने पहले ही दोषी मान लिया गया है। मेरे मानवीय और संवैधानिक अधिकारों का हनन करते हुए लगातार बहुत तकलीफ दी जा रही है। ट्रोलिंग और मेरे प्रति लोगों की घृणा बढ़ती जा रही है।"

    उन्होंने आगे कहा था कि ऐसे समय में उनकी प्राथमिकता सिर्फ उनका परिवार है।

    बिग बॉस

    राज के 'बिग बॉस' में शामिल होने की थी चर्चा

    बीते दिनों चर्चा थी राज सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में शामिल हो सकते हैं।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि शो के निर्माताओं ने इसमें हिस्सा लेने के लिए राज से संपर्क किया है।

    'बिग बॉस' हमेशा से विवादित शो रहा है। ऐसे में निर्माता राज के विवाद को भुना सकते हैं। वहीं राज के लिए यह अपना पक्ष रखने के लिए एक अच्छा मंच साबित हो सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राज कुंद्रा
    बॉलीवुड समाचार
    मुंबई पुलिस

    ताज़ा खबरें

    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन

    राज कुंद्रा

    राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया बॉलीवुड समाचार
    अश्लील फिल्मों के जाल में कैसे फंसे राज कुंद्रा? जानिए क्या है पूरा मामला मुंबई पुलिस
    राज कुंद्रा ने यूट्यूबर पुनीत कौर को भी भेजा था मैसेज, बोलीं- वो जेल में सड़े मुंबई
    पोर्नोग्राफी मामले गिरफ्तार राज कुंद्रा पर अब तक किन-किन महिलाओं ने आरोप लगाए? बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    सोनू सूद ने IAS परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम का किया ऐलान भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    गिरफ्तारी की मांग के बीच जुबिन नौटियाल ने किया ट्वीट, जानें क्या है मामला संगीत इंडस्ट्री
    6 अक्टूबर को शादी रचाएंगे अली फजल और ऋचा चड्ढा- रिपोर्ट अली फजल
    जन्मदिन विशेष: 'इमरजेंसी' से महिमा चौधरी कर रहीं कमबैक, जानिए अभिनेत्री से जुड़ी खास बातें जन्मदिन विशेष

    मुंबई पुलिस

    शिल्पा की मां सुनंदा ने दर्ज करवाई 1.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत, जानिए मामला राज कुंद्रा
    पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मांगे 15 लाख रुपये- गहना वशिष्ठ राज कुंद्रा
    राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी ने जारी किया पहला बयान, जानिए क्या कहा राज कुंद्रा
    मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले सहित चार जगहों पर बम की सूचना, सुरक्षा बढ़ाई गई मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025