'द म्यूजिक टीचर' में राइमा सेन और निरंजन मोंडल साथ आएंगे नजर, जानें क्या है फिल्म की कहानी?
मनोरंजन
राइमा सेन और निरंजन मोंडल, श्रिमयी चक्रवर्ती की ब्रिटिश-इंडियन शॉर्ट फिल्म 'द म्यूजिक टीचर' में मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
यह कहानी एक मेडिकल छात्र (निरंजन मोंडल) के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसे अपनी शिक्षक (राइमा) की मदद से संगीत में नई उम्मीद मिलती है।
श्रिमयी चक्रवर्ती ने यह फिल्म अपनी मां और बंगाल की समृद्ध संगीत विरासत से प्रेरित होकर बनाई है।
राइमा ने कही ये बात
श्रिमयी चक्रवर्ती इस फिल्म को अपनी मां, रबींद्र संगीत और कोलकाता के लिए एक प्रेम पत्र बताती हैं। फिल्म से जुड़े सभी कलाकार भी इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।
राइमा कहती हैं, 'मैं निरंजन के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं और मुझे इस बात की भी बहुत खुशी है कि मेरी दोस्त परणो इस बार एक बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आएंगी।'
वहीं निरंजन मोंडल इसे अपने अभिनय के सफर का एक बड़ा पड़ाव मानते हैं।